Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > निकाय चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 65 नगर पालिका और 231 नगर परिषदों में हासिल किया बहुमत

निकाय चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 65 नगर पालिका और 231 नगर परिषदों में हासिल किया बहुमत

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

निकाय चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास, 65 नगर पालिका और 231 नगर परिषदों में हासिल किया बहुमत
X

भोपाल। मप्र में आज सभी नगर निकायों का चुनाव परिणाम आ गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभूतपूर्व प्रदर्शन क्र एक बार फिर इतिहास रच दिया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित विजय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा की नगर निकाय चुनाव में आये परिणाम के लिए मैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नेतृत्व में भाजपा के लाखों कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। मध्यप्रदेश भाजपा ने इस निकाय चुनाव में इतिहास रचा है। जिन नगर निगमों में हमारे महापौर नहीं बन पाये हैं, वहाँ परिषद हमारी ही बनेगी। जनता ने नगर निगमों में बड़ी संख्या में भाजपा पार्षदों को जिताया है। इस निकाय चुनाव में जनता ने कांग्रेस को सिरे से नकारा है।

बता दें की प्रदेश में नगर पालिका और नगर परिषद में भाजपा को जनता से ऐतिहासिक जनसमर्थन मिल है। भारतीय जनता पार्टी ने दूसरे चरण में 169 में से 123 नगर परिषदों में बहुमत हासिल कर लिया है। अब यहां भाजपा का ही अध्यक्ष बनेगा। वहीँ पूरे चुनाव की बात करे तो भाजपा ने रीवा, मुरैना, कटनी की सभी नगर परिषदों में शतप्रतिशत सफलता मिली है।

कांग्रेस का गिरा वोट शेयर

भाजपा ने दोनों चरणों में कुल 76 नगर पालिकाओं के लिए हुए चुनाव में से 65 में जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस महज 11 पर सिमट कर रह गई है। वहीँ कुल 255 नगर परिषद में से 231 में भाजपा को बढ़त मिली है। कांग्रेस सिर्फ 16 नगर परिषदों में ही नहूमात हासिल कर पाई है। जबकि आठ में अन्य दलों को बहुमत मिला है।

नगर पालिका में अपार जनसमर्थन -

यदि इस जीत की तुलना साल 2014 में हुए निकाय चुनावों से की जाए तो आंकड़ों से स्पष्ट है की जनता ने भाजपा पर जनता ने पहले से ज्यादा भरोसा किया है। 2014 में 98 नगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा 54 सीटों( 55%,) पर जीत हासिल की थी। वहीँ इस बार 76 नगर पालिकाओं में से 65 सीट पर बढ़त रखकर अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है। इस बार जीत का प्रतिशत 85% रहा है।जोकि पहले से 30 फीसदी अधिक है।

नगर परिषदों में मिली बढ़त -

वहीँ नगर परिषदों की बात करे तो वर्ष 2014 में 264 परिषदों में से भाजपा को 58 फीसदी 154 सीटों पर जीत मिली थी। इस वर्ष 255 नगर परिषद के चुनाव में भाजपा 231 सीटों पर बढ़त के साथ अपना अध्यक्ष बनाने जा रही है, जीत का प्रतिशत 90.58% है। भाजपा का रायसेन, राजगढ़, सागर, जबलपुर, सिवनी, देवास, सीहोर, नरसिंहपुर, रीवा, मुरैना जिलों की नगर परिषदों में प्रदर्शन लगभग शत प्रतिशत रहा है। वहीँ विदिशा, सीहोर, सागर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर इन पांच जिलों की नगर पालिकाओं में शत प्रतिशत परिणाम मिला है।


Updated : 13 April 2024 12:57 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top