Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग
X

भोपाल। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता आरोप -प्रत्यारोप का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। इस दौरान नेताओं के विवादित बोल भी निकल रहे हैं। बीते दिनों कमलनाथ ने डबरा में भाजपा प्रत्याशी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की थी।इस मामले में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा के कमलनाथ के समर्थन में बोलने पर भाजपा ने उनके खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा प्रतिनिध मंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा समेत कुल पांच मामलों में कांग्रेस की शिकायत की है। भाजपा ने शोभा ओझा के बयान पर आपत्ति जताते हुए संवैधानिक पद के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में भाजपा ने कहा है कि शोभा ओझा ने संवैधानिक पद पर होते हुए राजनीतिक बयान दिया है, जो कि गलत है। ऐसे में निर्वाचन आयोग को तत्काल कार्यवाई करते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर देना चाहिए। इसके अलावा भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के मंत्री इमारती देवी पर दिए बयान पर जताई अप्पति हुए उन पर भी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, कमलनाथ ने डबरा में आयोजित एक चुनावी सभा में टिप्पणी की थी। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने कमलनाथ को नोटिस दिया था। जिसके बाद नोटिस पर कमलनाथ से मिले जवाब पर महिला आयोग की अध्यक्ष ने नाराजगी जताई थी। वही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कमलनाथ के समर्थन में बयान दिया था।




Updated : 12 Oct 2021 11:21 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top