Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भाजपा ने नियुक्त किये निकाय चुनाव प्रभारी, बृजेन्द्र सिंह को ग्वालियर की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भाजपा ने नियुक्त किये निकाय चुनाव प्रभारी, बृजेन्द्र सिंह को ग्वालियर की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भाजपा ने नियुक्त किये निकाय चुनाव प्रभारी, बृजेन्द्र सिंह को ग्वालियर की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
X

भोपाल। प्रदेश में होने वाले निकाय के लिए भाजपा ने नगर निकाय चुनाव जिला प्रभारियों एवं नगर निगम प्रभारियों के नाम की घोषणा कर दी है। राजधानी भोपाल में होने वाले नगर निगम एवं निकाय चुनाव के लिए श्री कृष्ण मोहन सोनी को प्रभारी बनाया गया है। वहीँ ग्वालियर नगर निगम चुनाव के लिए पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी ) को नगर निकाय जिला एवं नगर निगम प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीँ ग्वालियर ग्रामीण का प्रभार श्याम सिंह सेंगर को दिया गया है।

जिला चुनाव प्रभारियों हेतु महेश मिश्रा मुरैना, अवधेश सिंह कुशवाह भिण्ड, डॉ. रामजी खरे दतिया,बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी) ग्वालियर नगर, श्याम सिंह सेंगर ग्वालियर ग्रामीण, कैलाश नारायण गुप्ता श्योपुर, नरेन्द्र बिरथरे शिवपुरी, हरिसिंह यादव गुना, नीरज मनोरिया अशोकनगर, जाहर सिंह सागर, गोविन्द बिहारी अग्रवाल टीकमगढ़, अवधेश सिंह राठौर निवाड़ी, उमेश शुक्ला छतरपुर, नरेन्द्र व्यास दमोह, विवेक मिश्रा पन्ना, कमलेश्वर सिंह रीवा, कमलेश सुहाने सतना, डॉ. राजेश मिश्रा सीधी, राजेश तिवारी सिंगरौली, प्रकाश जगवानी शहडोल, जितेन्द्र सोनी अनूपपुर, मिथलेश प्यासी उमरिया अशोक रोहाणी जबलपुर नगर, नरेन्द्र त्रिपाठी जबलपुर ग्रामीण, पीतांबर टोपनानी कटनी, महेन्द्र सुराना बालाघाट, सुजीत जैन सिवनी, डॉ. हरगोविन्द सिंह पटेल नरसिंहपुर, पं. रमेश दुबे छिंदवाडा, शिव चौबे होशंगाबाद, अलकेश आर्य बैतूल, सुरेन्द्र जैन हरदा, कृष्णमोहन सोनी भोपाल नगर, प्रमोद तोमर भोपाल ग्रामीण, राजेन्द्र अग्रवाल रायसेन, छत्रपाल शर्मा विदिशा, महेश उपाध्याय सीहोर, दीपक शर्मा राजगढ, शंकर लालवानी इंदौर नगर, राधेश्याम यादव इंदौर ग्रामीण, श्री सुभाष कोठारी ण्डवा, श्री मनोज तारवाला बुरहानपुर, रंजीत डंडीर खरगौन, श्री अंतरसिंह आर्य बडवानी, प्रवीण सुराना झाबुआ, करण सिंह पंवार धार, अमित श्रीवास्तव उज्जैन नगर, डॉ. तेजबहादुर सिंह चौहान उज्जैन ग्रामीण, दिनेश शर्मा शाजापुर, नरेन्द्रपाल सिंह आगर मालवा, सुभाष शर्मा देवास, श्री अभय कोठारी रतलाम, मदनलाल राठौर मंदसौर एवं महेन्द्र भटनागर नीमच को मनोनीत किया गया है।

नगर निगम चुनाव प्रभारी -

नगर निगम चुनाव प्रभारियों हेतु श्री अनूप सिंह भदौरिया मुरैना, श्री बृजेन्द्र सिंह जादौन (लालजी) ग्वालियर, प्रभुदयाल पटेल सागर, राजेन्द्र ताम्रकार रीवा, अरूण द्विवेदी सतना, राजेश तिवारी सिंगरौली, अशोक रोहाणी जबलपुर, हरिशंकर गर्ग कटनी, श्री नानाभाऊ मोहोड छिंदवाडा, श्री कृष्णमोहन सोनी भोपाल, श्री शंकर लालवानी इंदौर, श्री दिनेश पालीवाल खण्डवा, श्री दिलीप श्राफ बुरहानपुर, अमित श्रीवास्तव उज्जैन, ओम सोनी देवास एवं मनोहर पोरवाल रतलाम को मनोनीत किया गया है।

देखें पूरी लिस्ट -

नगर निकाय जिला प्रभारी सूची -





नगर निगम प्रभारी सूची -



Updated : 12 Oct 2021 10:53 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top