भोपाल में बिगड़ेगा का छुट्टी का मजाः 35 इलाकों में बिजली कटौती, जानें टाइम

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब 35 इलाकों में 30 मिनट से लेकर 7 घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। कंपनी ने पहले से ही कटौती का शेड्यूल जारी कर दिया है, ताकि लोग जरूरी काम समय रहते निपटा सकें।
हमीदिया रोड से गेहूंखेड़ा तक असर
बिजली कटौती का असर हमीदिया रोड, वंदना नगर, गेहूंखेड़ा, ट्रांसपोर्ट नगर, जानकी अपार्टमेंट, अशोका कॉलोनी, शाहजहांनाबाद और अंसल ग्रीन जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में पड़ेगा। मेंटेनेंस के कारण इन क्षेत्रों में तय समय पर सप्लाई बंद रहेगी।
सुबह 10 से 3 बजे तक यहां रहेगी बिजली बंद
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक इंद्रप्रस्थ, सन सिटी, इंद्रविहार, आदित्य एवेन्यू, मनुआभान टेकरी और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।
हमीदिया रोड, अशोका कॉलोनी में 6 घंटे कटौती
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, दवा बाजार, नादरा बस स्टैंड, चेतन मार्केट, मलिक मार्केट, शाहजहांनाबाद, नूरमहल रोड, अशोका कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी।
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में 7 घंटे बिजली गुल
गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती प्रस्तावित है। यहां औद्योगिक इकाइयों को सबसे ज्यादा असर झेलना पड़ सकता है।
जानकी अपार्टमेंट, वंदना नगर भी प्रभावित
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मालवीय नगर, एमएलए क्वार्टर, अंसल ग्रीन, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, मधुबन हाइट्स और सांई रेजीडेंसी में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
ट्रांसपोर्ट नगर में आधे घंटे की कटौती
सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक ट्रांसपोर्ट नगर, राधापुरम, कृष्णापुरम, शिवालय परिसर, अनुजा विलेज, ओप्टेल कुंज और आसपास के इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी।
जरूरी काम पहले निपटाने की सलाह
बिजली कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि कटौती के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
