Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > भोपाल की 7 सीटों पर मतगणना समाप्त, भगवानदास सबनानी ने पीसी शर्मा को हराया, जानिए सभी सीटों का हाल

भोपाल की 7 सीटों पर मतगणना समाप्त, भगवानदास सबनानी ने पीसी शर्मा को हराया, जानिए सभी सीटों का हाल

भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 1 लाख 6 हजार 335 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की

भोपाल की 7 सीटों पर मतगणना समाप्त,  भगवानदास सबनानी ने पीसी शर्मा को हराया, जानिए सभी सीटों का हाल
X
भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने पूर्व मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को हराया 

भोपाल। मध्यप्रदेश की 16वीं विधानसभा के गठन के लिए भोपाल जिले की सभी 7 सीटों के परिणाम घोषित हो गए है।जिसमें से पांच सीटों पर भाजपा और 2 पर कांग्रेस को जीत मिली है।

भाजपा -

  • गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 1 लाख 6 हजार 335 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार रविंद्र साहूको हराया।
  • हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा 97910 वोट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के नरेशचंद्र ज्ञानी को हराया।
  • भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट से भाजपा प्रत्याशी भगवान दास सबनानी ने जीत दर्ज की है।
  • बैरसिया सीट से भाजपा के विष्णु खत्री ने कांग्रेस की जयश्री हरिकिरण को 25397 मतों से हराया।
  • नरेला से भाजपा के प्रत्याशी विश्वास सारंग ने जीत दर्ज की।

कांग्रेस -

  • भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने भाजपा के आलोक शर्मा को 27086 मतों से पराजित किया।
  • भोपाल मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह को 16233 मतों सेहराया

Updated : 3 Dec 2023 1:56 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top