भोपाल के आंनद नगर इलाके से हटाए अतिक्रमण, भोपाल में बनेगी MP की पहली 10 लेन सड़क

भोपाल के आंनद नगर इलाके से हटाए अतिक्रमण, भोपाल में बनेगी MP की पहली 10 लेन सड़क
X
भोपाल के आनंद नगर में 146 दुकानें हटाईं गईं, एनएच-146 पर फ्लाईओवर सहित 10 लेन सड़क बनेगी।

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल शहर के आनंद नगर तिराहे से नेशनल हाईवे-146 के 6 लेन निर्माण और प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए 160 में से 146 दुकानों को हटाया गया। शुक्रवार के अलावा शनिवार को भी कार्रवाई चली। इस दौरान सडक़ पर अतिक्रमित तीन मंदिर, शौचालय, पुलिस चौकी और नगर निगम वार्ड ऑफिस को हटाए गए हैं।

जिला प्रशासन की टीम मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रही। आनंद नगर के राममंदिर तिराहे के सामने से बिजली कॉलोनी रोड तक अधिकांश दुकानों को तोड़ दिया गया, जबकि कई दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान समेटकर निर्माण हटाया।

दुकानदारों के आगे रोजी-रोटी का संकट

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को हनुमान मंदिर पुलिस चौकी की शिफ्टिंग की गई, जबकि अन्य शासकीय निर्माण भी चरणबद्ध तरीके से हटाए जा रहे हैं। उधर दुकानदारों का कहना है कि दिया गया मुआवजा नाकाफी है। इससे नया कारोबार शुरू करना बेहद मुश्किल होगा। कई छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

विधानसभा में उठाएंगे मद्दा : पटवारी

इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मौके पर पहुंचकर विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दे डाली। उनका कहना है कि सरकार ने विकास के नाम पर सैकड़ों परिवारों को बेरोजगार कर दिया है। इस मुद्दे को विधानसभा में जोर-शोर से उठाया जाएगा।

क्या बोले एसडीएम

एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 146 रत्नागिरी तिराही से मोरकोड़ी विदिशा तक भू अर्जन कार्य के लिए तहसील गोविंदपुरा के आनंद नगर क्षेत्र में कुल 160 में से 153 दुकानदारों को कुल 1.12 करोड़ का मुआवजा राशि वितरित कर दी गई है। पारित अवार्ड अनुसार मौके पर नियम अनुसार सरकार ने कब्जा वापस लिया। इस मार्ग पर 10 लेन की रोड और फ्लाईओवर निर्माण प्रस्तावित है।

शहर के बीच से निकलेगी एमपी की पहली 10 लेन सड़क

यह सडक़ भोपाल शहर के बीच से निकलने वाली एमपी की पहली 10 लेन सडक़ होगी। करीब 2 साल में बनकर तैयार होने वाली इस सडक़ पर लगभग 836 करोड़ रूपए खर्च होंगे। राजस्थान की राजस्थान की रवि इंफ्र्राबिल्ड प्रा. लि. कंपनी इस सडक़ का निर्माण कर रही है। इनके पास सडक़ का अगले 15 सालों तक मेंटनेंस भी रहेगा। प्रोजेक्ट पूरा होते ही भोपाल में ट्रैफिक समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।

एनएचएआई के अनुसार अभी अयोध्या बायपास पर रोजाना 50 हजार वाहनों की आवाजाही है। 10 लाइन सडक़ का स्टार्ट पाईंट आशाराम तिराहा और एंडिंग पाईंट रत्नागिरी चौराहा है। इसमें कुल 16.44 किमी का एलीवेटेड, 5.796 किमी का एप्रोच, 8.616 किमी का बैलेंस सिक्स लेन और 1.708 किमी एवं बैलेंस 4 लेन 0.318 किमी है। इसमें सिक्स लेन मेन रोड होगी, जबकि दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस रोड होगी। इस प्रकार यह 10 लेन की सड़क बनेगी। वहीं, पूरे 10 लेन पर फ्लाईओवर व बायाडक्ट की संख्या 11, एक आरओबी और 2 माईनर ब्रिज बनेंगे।

कटे पेड़ों की जगह लगेंगे 80 हजार नए पेड़

इस प्रोजेक्ट के लिए पेड़ काटने के बाद लगभग 80 हजार नए पेड़ भी लगाए जाएंगे। इनमें आम, पीपल, आवंला, इमली, जामुन, अमलताश, पलाश, अर्जुन और बेल के पेड़ होंगे। मंत्री कृष्णा गौर ने इस सडक़ को तय समय- सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Tags

Next Story