मध्यप्रदेश में विधान सभा सत्र 21 सितंबर से, अधिसूचना जारी

X
By - स्वदेश डेस्क |22 Aug 2020 6:43 PM IST
Reading Time: भोपाल। मध्यप्रदेश की पन्द्रहवीं विधानसभा का आगामी सत्र 21 सिम्तबर से शुरू होगा। यह तीन दिवसीय सत्र 23 सितम्बर तक चलेगा। इसमें सदन की तीन बैठकें होंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा शनिवार को जारी कर दी गई है।
विधानसभा के मुख्य सचिव एपी सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय सत्र में सदन की कुल तीन बैठकें होंगी, जिनमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किये जाएंगे। उल्लेखनीय कि यह मप्र की 15वीं विधानसभा का सातवां सत्र होगा।
Next Story
