Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 प्रदेश प्रवक्ता और 4 मीडिया पैनलिस्ट

चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 प्रदेश प्रवक्ता और 4 मीडिया पैनलिस्ट

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्य नियुक्त

चुनाव से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी, नियुक्त किए 3 प्रदेश प्रवक्ता और 4 मीडिया पैनलिस्ट
X

भोपाल। मप्र में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में आज भाजपा प्रदेश वीडी शर्मा ने प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट एवं प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्यों की नियुक्ति की है।

इस संबंध में जारी किए गये आदेश के अनुसार बृजगोपाल लोया -रायसेन, मिलन भार्गव- भोपाल एवं गुलरेज शेख- उज्जैन को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। शिवम शुक्ला- सीधी, मंजरी जैन- विदिशा, वंदना ‘मार्तण्ड’ त्रिपाठी- भोपाल, एडव्होकेट सचिन वर्मा- भोपाल को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। इसी तरह प्रेम व्यास- इंदौर एवं बृजराज सिंह- ग्वालियर को प्रदेश मीडिया विभाग का सदस्य नियुक्त किया है।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्य नियुक्त


वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से पिछडा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह ने मोर्चा के सोशल मीडिया संयोजक, सह संयोजक एवं सदस्यों की घोषणा की है।जारी आदेश के अनुसार, प्रताप यादव- भोपाल को संयोजक, मंजू दायमा- भोपाल और जितेन्द्र घुरैया- मुरैना को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार धर्मेन्द्र बघेल- दतिया, राकेश वर्मा- शाजापुर, राजेश चौरसिया- जबलपुर नगर, रविशंकर पाल- सिवनी, राकेश कुशवाह- भिंड, प्रवीण माली- इंदौर नगर, भानुप्रताप राजपूत- ग्वालियर, तुषार सेन- भोपाल, ओम सोनी- विदिशा एवं पुष्पकला पटेल- अनूपपुर को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Updated : 9 Aug 2023 2:18 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top