Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीरी पंडितों ने किया स्वागत, मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए फूल

गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीरी पंडितों ने किया स्वागत, मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए फूल

अमित शाह ने भोपाल में किया रोड शो

गृहमंत्री अमित शाह का कश्मीरी पंडितों ने किया स्वागत, मुस्लिम महिलाओं ने बरसाए फूल
X

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर भोपाल आए हैं। यहां विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान मुस्लिम महिलाओं ने जहां फूल बरसाए तो वहीं कश्मीरी पंडितों ने भी उनका जोरदार स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो भोपाल के लिंक रोड नंबर दो से शुरू होकर भाजपा कार्यालय पहुंचा। करीब दो किलोमीटर के इस रोड शो में भाजपा कार्यकर्ता दोनों तरफ कतारबद्ध खड़े होकर पेपर ब्लास्टर गन से फूल बरसा रहे थे। मुस्लिम महिलाएं भी इस दौरान अमित शाह के काफिले पर फूल बरसा रही थीं। कश्मीरी पंडितों ने भी बीच में मंच से उनका स्वागत किया। रोड शो के बाद केन्द्रीय मंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने राजामाता विजयाराजे सिंधिया, कुशाभाऊ ठाकरे, पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के मंत्रीगण व अन्य जनप्रतिनिध मौजूद रहे। अमित शाह भाजपा कार्यालय में करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं से मुलाकात कर विभिन्न विभागों की बैठकें लेंगे।

Updated : 23 April 2022 8:45 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top