Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > अमित शाह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुए शामिल, कहा- मप्र हर क्षेत्र प्रगति कर रहा है

अमित शाह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुए शामिल, कहा- मप्र हर क्षेत्र प्रगति कर रहा है

अमित शाह क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हुए शामिल, कहा- मप्र हर क्षेत्र प्रगति कर रहा है
X

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में नक्सलवाद, आतंकवाद, किसान कल्याण, महिलाओं और बच्चों के प्रति अपराध, अनाज वितरण और साइबर अपराधों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में नक्सलवाद और साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही ड्रग्स, मानव तस्करी, मोटे अनाज के वितरण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों पर व्यय होने वाली राशि की प्रतिपूर्ति आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति कल्याण, किसान कल्याण, महिलाओं, बच्चों के विरुद्ध अपराध की विवेचना, आंतरिक सुरक्षा पर भी विचार- विमर्श हुआ।

पुलिस की प्रशंसा -

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा की मध्यप्रदेश की जनता की सुख – शांति के लिए दिन – रात अपनी जान की परवाह किए बगैर पुलिसकर्मी लगातार जुटे रहते हैं, उनके परिवार की सुविधा के लिए आवास की व्यवस्था प्रदेश सरकार कर रही है। यह हर्ष की बात है। पहले देशभर मे पुलिसकर्मियों की जनता के बीच गलत क्षवि थी, लेकिन अब हमारे पुलिसकर्मियों की क्षवि जनता में सकारात्मक है। त्यौहारों के दौरान हमारे पुलिसकर्मी अपना घर – परिवार छोड़कर ड्यूटी पर रहते हैं, उनका यह परिश्रम अतुलनीय है।

देश की आंतरिक सुरक्षा को बनाये रखने के लिए हज़ारों पुलिकर्मी अपनी जान की बाजी लगाते हैं। आज हमारा समाज शांति और आनंद के साथ हैं तो उसके पीछे हमारे पुलिस के जवानों का त्याग है।मैं मुख्यमंत्री चौहान और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को बधाई देता हूँ कि उन्होंने मध्यप्रदेश के 25 हजार पुलिस परिवारों को आवास देने का फैसला किया है। सरकार की इस पहल से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आएगी।

एक दौर था जब मध्यप्रदेश को डकैतो का गढ़ कहा जाता था। भाजपा सरकार आने के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है बल्कि प्रदेश के नागरिकों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावारण भी मिला है।कांग्रेस के शासनकाल में मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में पिछड़ा हुआ था। वहीं, भाजपा सरकार आने के बाद मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकास के पथ पर तेज़ गति से आगे बढ़ रहा है। विशेष रूप से कृषि के क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन मध्यप्रदेश में हुए हैं।

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 23वीं बैठक

मध्य क्षेत्रीय परिषद की यह 23वीं बैठक है। इसमें मध्यप्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले थे, लेकिन भारी बारिश के चलते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भोपाल दौरा कैंसिल हो गया। यह दोनों मुख्यमंत्री बैठक में वर्चुअली जुड़े, जबकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बैठक में शामिल हुए।

रविवार रात पहुंचे भोपाल -

केन्द्रीय मंत्री शाह रविवार देर रात एक बजे हैदराबाद से भोपाल पहुंच गए थे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव सहित अन्य मंत्री, जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री अमित शाह यहां शाम तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Updated : 22 Aug 2022 12:54 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top