Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज से की मुलाकात, स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए पौधे

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज से की मुलाकात, स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए पौधे

अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज से की मुलाकात, स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए पौधे
X

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गुरुवार को प्रसिद्ध सिने अभिनेता अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय कुमार को प्रदेश में कला संस्कृति के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों और प्रदेश में फिल्म-निर्माण की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए की जा रही पहल से अवगत कराया। मुख्यमंत्री चौहान ने अक्षय कुमार को शॉल-श्रीफल, चंदेरी सिल्क का प्रसिद्ध गमछा और साँची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की।

मुख्यमंत्री ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ रोपे पौधे -


मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल के स्मार्ट सिटी उद्यान में अभिनेता अक्षय कुमार और पूर्व महापौर आलोक शर्मा के साथ गुलमोहर और अर्जुन का पौधा लगाया। महावीर जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ जैन इंजीनियर सोसाइटी के सुनील जैन, संदीप जैन और देवेंद्र जैन ने भी पौध-रोपण किया।

पौध-रोपण अभियान -

मुख्यमंत्री चौहान ने अभिनेता अक्षय कुमार को अवगत कराया कि पर्यावरण-संरक्षण और धरती बचाने के लिए पौध-रोपण को प्रदेश में अभियान के रूप में लिया गया है। अभियान में जन-जन को प्रेरित करने के उद्देश्य से वे स्वयं प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। सामाजिक संस्थाएँ भी पौध-रोपण के इस पुनीत कार्य में उत्साह से शामिल होती हैं।

उल्लेखनीय है कि गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। अर्जुन एक औषधीय वृक्ष है, जिसकी छाल एवं रस का उपयोग हृदय एवं क्षय रोग जैसी बीमारियों में लाभदायक है। अर्जुन का वृक्ष मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में पाया जाता है।

Updated : 18 April 2022 8:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top