Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण टला, जानिए क्या है कारण ?

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण टला, जानिए क्या है कारण ?

अब 21 सितंबर को होगा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण टला, जानिए क्या है कारण ?
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी नाले उफान पर हैं। भारी बारिश के चलते खंडवा जिले में स्थित तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में 18 सितम्बर को होने वाले आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को टाल दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 21 सितंबर को होगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार देर शाम ट्वीट के माध्यम से दी।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा कि भगवान महाकाल की कृपा से मध्यप्रदेश में भरपूर वर्षा हो रही है। भगवान महाकाल और भगवान ओंकारेश्वर के आशीर्वाद से आज मां नर्मदा पर स्थित सभी डैम भर गए हैं। प्रदेश में वर्षा की स्थिति को देखते हुए हम ओंकारेश्वर स्थित भगवान आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को 18 सितंबर के स्थान पर 21 सितंबर को करने जा रहे हैं। ओंकारेश्वर स्थित आदि शंकराचार्य की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम स्थल पर जारी समस्त धार्मिक अनुष्ठान 21 सितंबर तक अनवरत जारी रहेंगे। भगवान आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण 21 सितंबर को किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश का परम सौभाग्य है कि सनातन वैदिक धर्म के पुनरुद्धारक शंकर भगवत्पाद की प्रतिमा ओम्कारेश्वर की पुण्य धरा पर स्थापित हो रही है। मध्यप्रदेश के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र तथा विश्व के लिए यह महत्वपूर्ण क्षण है। 'एकात्मता की प्रतिमा' सम्पूर्ण विश्व को चैतन्य की सार्वभौमिक एकात्मता से आलोकित करेगी।

Updated : 17 Sep 2023 10:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top