Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में घातक हुआ कोरोना, 24 घंटों में 5 लोगों की मौत, मंत्री सिसोदिया संक्रमित

प्रदेश में घातक हुआ कोरोना, 24 घंटों में 5 लोगों की मौत, मंत्री सिसोदिया संक्रमित

प्रदेश में घातक हुआ कोरोना, 24 घंटों में 5 लोगों की मौत, मंत्री सिसोदिया संक्रमित
X

भोपाल। प्रदेश के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मंगलवार को मिली रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव गया। इस तरह मंत्री सिसोदिया तीसरी लहर में दूसरी बार संक्रमित हुए हैं। उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। अभी 15 दिन पहले ही वह संक्रमित हुए थे। इसके बाद ठीक होकर वह बाहर आ गए थे। वहीं, प्रदेश में कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें रिपोर्ट हुई हैं। इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में 3 मौतें रिपोर्ट हुईं। 7597 नए केस आए हैं। नए संक्रमितों को मिलाकर प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 43973 हो गई है। पॉजिटिविटी रेट 9.81% पहुंच गया है।

प्रदेश के इंदौर में बीते 23 घंटों में सबसे ज्यादा 2047 नए मरीज मिले हैं। इंदौर में लगातार दूसरे दिन दो हजार के पार नए कोरोना मरीज आए। एक दिन पहले 2106 पॉजिटिव मिले थे। यहां संक्रमण दर 18.34% हो गई है। इंदौर में महिला ने कोरोना से दम तोड़ दिया। तीसरी लहर में इंदौर में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। महिला कोमोरबिड मरीज थी यानी कोरोना के अलावा दूसरी बीमारियां भी थी। वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाया था। अभी तक जो 7 मौतें हुई हैं, सभी की उम्र 50 वर्ष से ज्यादा थी। भोपाल में 1341 और ग्वालियर में 725 केस आए हैं। सागर में 233 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इनमें 7 बच्चे शामिल हैं। छिंदवाड़ा में भी 73 लोग पॉजिटिव आए हैं। 8 मेडिकल क्षेत्र से हैं। गुना में 23 केस मिले हैं। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

भोपाल में 1341 नए केस मिले, जो कि सोमवार के 1339 केसों के मुकाबले दो ही ज्यादा हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटे में करीब 2 हजार कोरोना टेस्ट कम हुए। मंगलवार को जहां 5114 जांचें हुईं तो सोमवार को ये करीब 7 हजार हुई थीं। ग्वालियर में गजराराजा मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब, जिला अस्पताल और प्राइवेट लैब में मंगलवार को हुई 3784 सैंपल की जांच में 725 पॉजिटिव पाए गए। इनमें 642 संक्रमित ग्वालियर के हैं। संक्रमण के शिकार एक बुजुर्ग ने जयारोग्य चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक चारशहर का नाका ग्वालियर निवासी जगन्नाथ (65) बताए गए हैं। सांस की तकलीफ के कारण निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर उनकी जांच कराई गई। जांच में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जयारोग्य में भर्ती कराया गया था।

Updated : 21 Jan 2022 2:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top