Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > प्रदेश में आईपीएस अधिकारीयों को सरकार का तोहफा, 15 हुए पदोन्नत

प्रदेश में आईपीएस अधिकारीयों को सरकार का तोहफा, 15 हुए पदोन्नत

ग्वालियर के सचिन अतुलकर बने उप पुलिस महानिरीक्षक

प्रदेश में आईपीएस अधिकारीयों को सरकार का तोहफा, 15 हुए पदोन्नत
X

भोपाल। नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारीयों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। राज्य 15 आईपीएस अधिकारीयों को पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा गुरुवार को आदेश जारी किया गया है।जिसके तहत दो अधिकारीयों को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीँ चार अधिकारीयों को एडीजी बनाया गया है।

दो अधिकारी बने स्पेशल डीजी

आदेश के अनुसार, भोपाल पुलिस मुख्यालय में को-आपरेटिव फ्रॉड एवं लोक सेवा गारंटी विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजेन्द्र कुमार मिश्रा को विशेष पुलिस महानिदेशक, एवं ,भोपाल रेल पुलिस विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरविन्द कुमार को विशेष पुलिस महानिदेशक बनाकर उन्हीं विभाग में नियुक्ति मिली है।

चार अधिकारी बने एडीजी -

इसके अलावा भोपाल पुलिस मुख्यालय में विजिलेंस विभाग के पुलिस महानिरीक्षक ए. साई. मनोहर को विजिलेंस विभाग में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर रेंज विसबल के पुलिस महानिरीक्षक चंचल शेखर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक योगेश देशमुख को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, बालाघाट के जोन के पुलिस महानिरीक्षक के.पी. वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में पदोन्नति करते हुए वर्तमान विभागों में पदस्थ किया गया है।

सचिन अतुलकर बने डीआईजी -

वहीं, ग्वालियर जोन के सहायक पुलिस महानिरीक्षक सचिन कुमार अतुलकर को उप पुलिस महानिरीक्षक, भोपाल मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक कुमार सौरभ को उप पुलिस मरानिरीक्षक, उज्जैन पीटीएस की पुलिस अधीक्षक कृष्णावेनी दसावातु को उप पुलिस महानिरीक्षक तथा भिण्ड के 17वीं वाहिनी विलबल के सेनानी जगत सिंह राजपूत को उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है और वर्तमान विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।

हरिनारायणचारी मिश्रा बने डीआईजी-

इसी तरह, इंदौर के उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा, छिंदवाड़ा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक अनिल माहेश्वरी, भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार गोयल, भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एम.एस. सिकरवार और भोपाल पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक एके पाण्डे को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत करते हुए वर्तमान विभाग में नियुक्त किया गया है।




Updated : 12 Oct 2021 11:06 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top