Home > राज्य > मध्यप्रदेश > भोपाल > 1 हजार प्रोफेसरों की होगी भर्ती, छोटे कॉलेजों पर कसेगी लगाम : डॉ मोहन यादव

1 हजार प्रोफेसरों की होगी भर्ती, छोटे कॉलेजों पर कसेगी लगाम : डॉ मोहन यादव

1 हजार प्रोफेसरों की होगी भर्ती, छोटे कॉलेजों पर कसेगी लगाम : डॉ मोहन यादव
X

भोपाल। प्रदेश में उच्च शिक्षा विभाग के रिक्त पड़े एक हजार पदों को भर्ती द्वारा भरा जाएगा, साथ ही अन्य पदों को पदोन्नति द्वारा भरा जाएगा। ये घोषणा उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने एक प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा की प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जायेगी। उन्होंने बताया की कैबिनेट द्वारा पहले ही मंजूरी दे दी गई है।

कॉलेजों पर कसेगी लगाम -

उन्होंने बताया की नई भर्ती के साथ ही 550 प्राध्यापकों को पदोन्नत कर सहायक प्राध्यापक बनाया जायेगा। करोना काल में कॉलेजों कोरोना काल में कॉलेजों में ठीक समय में परीक्षा हो, इसके लिए रणनीति बनाई गई है। कॉलेज संचालित करने के दौरान कोरोना से बचने के लिए जारी की गई सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रदेश में ऐसे कॉलेजों की संख्या बढ़ गई है, जिनमें ना तो पार्क है और नाही जरुरी इंफ्रास्ट्रचर, गली-मोहल्लों में खुल रहे ऐसे कॉलेजों की समीक्षा कर पर लगाम कसी जायेगी।

दीपावली बाद होंगे एडमिशन -

उन्होंने बताया की कॉलेजों में प्रवेश के पांच चरण पूरे हो गए है। दीपावली के बाद एडमिशन के एक और चरण का आयोजन किया जायेगा ताकि कोई भी बच्चा बिना एडमिशन के न रह जाए।कोरोना काल को देखते हुए परीक्षा के नए विकल्प की तलाश की जा रही है, ताकि छात्रों का नुक्सान ना हो।






Updated : 12 Oct 2021 11:14 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top