Home > MP Election 2018 > जिलाध्यक्षों से चर्चा कर विधानसभावार जानकारी ले रहे हैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

जिलाध्यक्षों से चर्चा कर विधानसभावार जानकारी ले रहे हैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

जिलाध्यक्षों से चर्चा कर विधानसभावार जानकारी ले रहे हैं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
X

भोपाल/स्वदेश वेब डेस्क। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा अब टिकट के दावेदार, वर्तमान विधायकों एवं कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के दावेदारों को लेकर भाजपा के जिलाध्यक्षों, पूर्व जिलाध्यक्षों से फीडबैक ले रही है। इसके लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह बंद कमरे में अलग-अलग जिलों के लोगों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान न तो उनके साथ संगठन महामंत्री है और न ही अन्य कोई पदाधिकारी, वे अकेले ही जिलाध्यक्षों से चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान राकेश सिंह जातिगत समीकरण, वर्तमान विधायकों की स्थिति, कांग्रेस के संभावित दावेदार और उनकी स्थिति पर विशेष रूप से चर्चा कर रहे हैं।

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तय दी है। भाजपा भी इस कवायद में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टी ने उम्मीदवारों का कई स्तर पर सर्वे भी कराया है। पार्टी के सामने चिंता का विषय एससी-एसटी एक्ट को लेकर हो रहा विरोध है।

इसका विरोध भाजपा के सभी सांसद, विधायक और मंत्रियों को करना पड़ रहा है। उन्हें जगह-जगह काले झंडे दिखाए जा रहे हैं। इस चिंता के कारण अब भाजपा ऐसे चेहरों की तलाश में है, जिनका क्षेत्रों में विरोध नहीं है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह खुद संभावित उम्मीदवार एवं कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों का फीडबैक लेने में जुट गए हैं।

Updated : 21 Sep 2018 12:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top