Home > MP Election 2018 > सभी दलों से की भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की अपील : शरद यादव

सभी दलों से की भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की अपील : शरद यादव

सभी दलों से की भाजपा के खिलाफ तीसरा मोर्चा बनाने की अपील : शरद यादव
X

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी भवन में लोक क्रांति अभियान के तहत आयोजित लोक क्रांति सम्मेलन में जनता दल (यू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने आगामी मध्यप्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए सभी दलों मिलकर चुनाव लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सबके पास जो ताकत है, वह अकेली भाजपा के पास नहीं है, इसलिए चुनाव में तीसरा मोर्चा बनाकर एकजुट होकर भाजपा को शिकस्त दी जा सकती है।

दरअसल, भोपाल के गांधी भवन में लोकतांत्रिक जनता दल के राज्य स्तरीय लोक क्रांति सम्मेलन में पूर्व जदयू अध्यक्ष शरद यादव मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल हुए थे। सम्मेलन में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें बहुजन संघर्ष दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह बरैया, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक गुलजार सिंह मरकाम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता बादल सरोज, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव अरविंद श्रीवास्तव शामिल हैं।

शरद यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा के पाल केवल 31 प्रतिशत वोट हैं। अगर कांग्रेस समेत अन्य सभी दल एकजुट होकर साथ-साथ मिलकर चुनाव लड़ें, तो बाकी 69 फीसदी वोट हासिल कर भाजपा को परास्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी दलों से एकजुट होकर चुनाव लडऩे की अपील की। बता दें कि पिछले कुछ समय से कांग्रेस का बसपा, समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन की अटकलें चल रही है। इस बीच लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव ने भी साफ कर दिया है कि वे भाजपा के खिलाफ तीसरे मोर्चे के पक्ष में हैं। सम्मेलन से पहले शरद यादव के साथ बहुजन संघर्ष दल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, लोकतांत्रिक जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुई, जिसमें गठबंधन को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

सम्मेलन में शरद यादव पर भाजपा पर आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि 15 साल में भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया है। व्यापमं जैसे बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस के साथ मिलकर सभी दल चुनाव में उतरें और भाजपा को हराकर तीसरे मोर्चे की सरकार बना सकते हैं।

Updated : 2 Aug 2018 8:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top