Home > हेल्थ/लाइफ स्टाइल > हेल्थ टिप्स > खाली पेट आंवले का मुरबा खाने से मिलेंगे अमृत जैसे फायदे!

खाली पेट आंवले का मुरबा खाने से मिलेंगे अमृत जैसे फायदे!

खाली पेट आंवले का मुरबा खाने से मिलेंगे अमृत जैसे फायदे!
X

वेबडेस्क। आंवला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह आप भी जानते होंगे। वहीं आंवले से बना मुरबा भी सेहत को कई तरह के फायदे देता है। लेकिन इसे खाने का सबसे ज्यादा फायदा सुबह तब है अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं। इससे कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। आंवले का स्वाद भी काफी अच्छा होता है, घर में इसे बड़े से लेकर बुजुर्ग तक को दिया जा सकता है। आपको ये तो पता चल गया की खाली पेट आंवले का मुरबा खाना चाहिए। आइए अब आपको इससे मिलने वाले फायदे के बारे में भी बताते हैं...

आंवले में विटामिन सी और एंटसीडेंट पाया जाता है जो इयूनिटी को मजबूत बनाते हैं। मजबूत इयूनिटी शरीर को कई सारे वायरल संक्रमण से बचाने में मददगार है हड्डियां होती हंै मजबूत आंवला के मुरबे खाने से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है, योंकि आंवले में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है और इसे खाने से ऑस्ट्रोपोरोसिस, अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द से भी राहत पाई जा सकती है।पेट के लिए फायदेमंद आंवले का मुरबा खाने से पेट ठंडा रहता है। अगर आपके पेट में गैस या बदहजमी की समस्या है, तो रोज सुबह खाली पेट आंवले के मुरबे का सेवन अवश्य करें। आंवले का मुरबा पेट की सारी बीमारियों को आसानी से दूर करता है। ये पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाता है। हार्ट के लिए फायदेमंद आंवले का मुरबा दिल के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। आंवले का मुरबा खाने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रोल का स्तर कम होता है। इसको नियमित खाने से दिल संबंधित बीमारियां कम होती हैं। ये हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। शुगर लेवल आंवले में क्रोमियम तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन हार्मोंस को मजबूत कर खून में शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। स्किन होती है ग्लोइंग आंवले में एंटीऑसीडेंट और कई ऐसे विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इससे झुर्रियां और पिंप्लस कम हो जाते हैं। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए होता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। ये चेहरे पर ग्लो को भी बढ़ाता है।

Updated : 1 May 2023 12:55 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Web

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top