अमरूद खाने के 5 बड़े फायदे, सेहत के लिए है सुपरफूड

अमरूद खाने के 5 बड़े फायदे, सेहत के लिए है सुपरफूड
X
शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में अमरूद वरदान साबित हो सकता है, जाने इसके बड़े चमत्कारी फायदें

अमरूद एक ऐसा फल है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन A, B6 और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। डेली अमरूद खाने से इम्युनिटी बूस्ट होती है और कई बीमारियों से बचाव होता है। आइए इस आर्टिकल में हम जानते हैं अमरूद खाने के 5 बड़े फायदे।

1. इम्युनिटी बूस्ट करता है

अमरूद इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतरीन फलों में से एक है। इसमें विटामिन C की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर में एंटीबॉडी बनाने में मदद करता है। इससे सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है। साथ ही अमरूद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बॉडी की सूजन को कम करते हैं।

2. पाचन के लिए फायदेमंद

अगर आपको कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो अमरूद आपके लिए बहुत लाभकारी है। इसमें सॉल्युबल और इनसॉल्युबल दोनों तरह के फाइबर पाए जाते हैं। जो डाइजेशन सिस्टम को बेहतर करता है। यह आंतों (इंटेस्टिनेस) को साफ रखता है और अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा रहता है।

3. डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद

डायबिटीज के मरीजों के लिए अमरूद एक ऐसा फल है जिसको खाने से उनका शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता। अमरूद में मौजूद फाइबर शुगर के अवशोषण (अब्सॉर्प्शन) को धीमा करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

4. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

अमरूद स्किन और बालों दोनों के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन को बढ़ाता है। जिससे त्वचा में निखार आता है और वह जवान बनी रहती है। डेली अमरूद खाने से पिंपल्स, मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। साथ ही यह बालों को मजबूत बनाता है और हेयर फॉल की समस्या को भी कम करता है।

5. हार्ट हेल्थ को रखे मजबूत

अमरूद हार्ट की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट्स हार्ट की कोशिकाओं (सेल्स) को नुकसान से बचाते हैं। नियमित रूप से अमरूद खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट से रिलेटेड प्रॉब्लम का खतरा कम होता है।

अमरूद एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। जिसे अपनी डेली डाइट में शामिल करके आप सेहतमंद रह सकते हैं।

Tags

Next Story