Tree Pose Benefits: घर पर आसानी से करें रोजाना वृक्षासन, फिजिकल के साथ मेंटल हेल्थ भी रहेगी बेहतर

Tree Pose Benefits: अच्छी सेहत के लिए जिस तरह पौष्टिक आहार वाली थाली जरूरी होती हैं उस तरह ही योगासन जरूरी होता हैं। आप अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करके सेहतमंद और स्ट्रेस को कम कर सकते है। आज हम आपको वृक्षासन या ट्री पोज के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसे नियमित करने से अनगिनत फायदे मिलते है। ये आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
कैसे कर सकते हैं ट्री पोज
आपको ट्री पोज की जानकारी देते चलें तो, इसे करने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए आप एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर ऊपर मोड़कर जांघ पर टिकाना होता है। दोनों हाथों को नमस्कार की मुद्रा में ऊपर की और ले जाएं। यह आसन देखने में आसान लगता है, लेकिन इसे करने के लिए बैलेंस और एकाग्रता बहुत जरूरी होती है।
जानिए क्या मिलते हैं ट्री पोज करने के फायदे
आपको बताते चलें कि, ट्री पोज करने के कई फायदे है जिनके बारे में आपको जानना चाहिए...
1- अगर आप नियमित इस योगासन को करते हैं तो आपको रोजाना अभ्यास करने से स्ट्रेस को कम करने और एकाग्रता यानी कि कंसंट्रेशन को बढ़ाने में मदद मिलती है। बच्चों के लिए यह योगासन काफी बेहतर रहेगा।
2- इस योगासन को करने से आपको बैलेंस बनाने में भी मदद मिलती हैं। इस योग पोज को करने से पूरे शरीर एक पैर पर टिकता है, जिससे संतुलन बनाएं रखने में मदद मिलती है।
3- इस योगासन को करने से आपके शरीर को भी मजबूती मिलती हैं। इसमें टांगों, जांघों और टखनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं. इसलिए इसे करने से टांगों और जांघों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
4- इस योगासन को करने से रीढ़ की हड्डी को सीधी रखने में मदद करता है. इससे पोस्चर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. शरीर सुडौल दिखाई देता है।
यहां पर ध्यान देने वाली बात है कि, इस योगासन को करने के दौरान आपको सतर्कता बरतना जरूरी होता हैं। ट्री पोज करते समय आपको सही पोस्चर का ध्यान रखना चाहिए।