Home > Lead Story > Zika Virus: तेजी से फैल रहा है जीका वायरस, जानिए इसके रोकथाम के उपाय..

Zika Virus: तेजी से फैल रहा है जीका वायरस, जानिए इसके रोकथाम के उपाय..

जीका वायरस मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है जिसका इलाज समय पर नहीं मिला तो संक्रमण से मौत का खतरा हो जाता है।

Zika Virus: तेजी से फैल रहा है जीका वायरस, जानिए इसके रोकथाम के उपाय..
X

Zika Virus: आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day 2024) पर हम बात करेंगे मच्छरों से फैलने वाले खतरनाक वायरस जीका वायरस बारिश के दिनों में अक्सर मच्छरों की तादाद बढ़ ही जाती है ऐसे मौसम में कई कीट पतंगे पनपते है लेकिन सबसे ज्यादा प्रकोप मच्छरों का होता है। जीका वायरस मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है जिसका इलाज समय पर नहीं किया तो संक्रमण फैल जाता है जिससे मौत होने तक का खतरा हो जाता है।

जानें क्या है जीका वायरस (Zika Virus)

इस वायरस जीका वायरस को विस्तार से समझें कि, ये बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होता है जिसमें एडीज एल्बोपिक्ट्स और एडीज इजिप्टी जिसे येलो फीवर मॉस्किटो वायरस को फैलने में मदद करते है। अगर आपके शरीर में यह वायरस पूरी तरह फैल गया तो आपको तेज बुखार और मलेरिया का खतरा हो जाता है। यह वायरस बहुत जल्दी दूसरे व्यक्ति तक वायरस को पहुंचाता है जिसमें अगर संक्रमित व्यक्ति में लक्षण है तो उसे इसलिए संक्रमित व्यक्ति को लक्षण दिखने के बाद करीब 3 सप्ताह तक लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

प्रेग्नेंट महिलाओं करना चाहिए बचाव

अगर प्रेग्नेंट महिलाओं में जीका वायरस का खतरा हो जाए तो इसके संक्रमण से गर्भ में पल रहे शिशु के दिमाग पर भी बुरा असर पड़ता है। इतना ही जन्म के बाद इस वायरस के प्रभाव से बच्चे को कई विकृतियां भी हो सकती है जिनकी जानकारी हमें कम होती है। इसका इलाज केवल बचाव होता है।

जानिए क्या है वायरस के लक्षण (Zika Virus Symptoms)

  • बुखार
  • त्वचा पर रैशेज
  • जोड़ों में दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिर में दर्द
  • उल्टी आना

जानिए कैसे करें जीका वायरस से बचाव

  • यहां जीका वायरस से बचाव करने के लिए हमें कई टिप्स का ख्याल रखना जरूरी होता है जानिए..
  • सबसे पहले आप घर को मच्छरों से बचाने के लिए आसपास की सफाई औऱ रूके पानी को हटाएं, ताकि मच्छरों की तादाद नहीं पनपें।
  • शाम के समय मच्छरों की संख्या बढ़ती है इसके लिए आप फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
  • मच्छरों से घर को बचाने के लिए खिड़की और दरवाजों पर जाली का इस्तेमाल करें।
  • अनसेफ शारीरिक संबंध बनाने से बचें।
  • जिस इलाके में ये वायरस फैल रहा है वहां जाने से बचें।

Updated : 16 May 2024 1:29 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Deepika Pal

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top