Breaking News
  • एमपी के 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी: सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी
  • कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
  • नोएडा-फैक्ट्री कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, 10 गाड़ियों में आग-तोड़फोड़
  • आशा भोसले की अंतिम यात्रा, तिरंगे में लपेटकर सलामी दी गई, मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार
  • अयोध्या राम मंदिर परिसर के 18 उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास अनिवार्य
  • महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का बयान, 16 अप्रैल से संसद का विशेष सत्र; कहा- दशकों की प्रतीक्षा का अंत होगा

होम > अन्य

इंस्टाग्राम के दीवानों के लिए खुशखबरी, अब पब्लिश स्टोरी में भी कर पाएंगे Mention, जानें कैसे कर

इंस्टाग्राम के दीवानों के लिए खुशखबरी, अब पब्लिश स्टोरी में भी कर पाएंगे Mention, जानें कैसे करें

हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़ा एक फीचर अपडेट किया है जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।


इंस्टाग्राम के दीवानों के लिए खुशखबरी अब पब्लिश स्टोरी में भी कर पाएंगे mention जानें कैसे करें

Instagram Feature Update: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में सबसे पॉपुलर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप है इसके दीवाने आपको हजारों मिल जाएंगे। रील और स्टोरी अपडेट करने के लिए इन प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम से जुड़ा एक फीचर अपडेट किया है जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

स्टोरी पब्लिश होने के बाद कर सकेंगे mention 

आपको बताते चलें कि, कई बार ऐसा होता है कि स्टोरी तो हम पब्लिश कर देते हैं लेकिन किसी का नाम मेंशन नहीं कर पाते जो जरूरी होता है। इस दुविधा को खत्म करते हुए इंस्टाग्राम ने नया फीचर अपडेट लाया है। जिसके अनुसार अब स्टोरी पब्लिश करने के बाद दोबारा रखने की आवश्यकता नहीं होगी। अगर आप किसी फोटो में अपने दोस्तों को मेंशन करना भूल गए हैं तो आप उन्हें स्टोरी में मेंशन कर सकते हैं।

इस प्रोसेस के साथ कर पाएंगे अपडेट

बताते चलें कि, राइट कॉर्नर में शो हो रही तीन डॉट पर क्लिक करें. यहां पर आपको ऐड मेंशन का ऑप्शन शो होगा। ऐड मेंशन पर क्लिक करेंगे तो आपको आपके फ्रेंड्स की पूरी लिस्ट शो हो जाएगी। आप यहां पर नाम लिखकर भी सर्च कर सकते हैं और डन पर क्लिक कर के स्टोरी में मेंशन कर सकते हैं।

अब स्टोरी से अनटैग कर पाना भी हुआ आसान 

आपको बताते चलें कि, अगर आपने गलती से किसी को टैग कर दिया है और हटाना चाहते हैं तो इसके लिए भी इंस्टाग्राम में आसान तरीका दिया है। आपको स्टोरी पर जाना है. राइट कॉर्नर में शो हो रही थ्री डॉट पर क्लिक करना है. अगर आपको बाहर ही रिमूव टैग का ऑप्शन मिलता है तो ठीक है. नहीं तो आप मोर पर क्लिक करें. स्टोरी मेंशन पर जाएं यहां पर रिमूव टैग पर क्लिक करें।

Related to this topic: