Home > Lead Story > योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बने उप्र के मुख्यमंत्री, कैबिनेट में 52 मंत्री शामिल

योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बने उप्र के मुख्यमंत्री, कैबिनेट में 52 मंत्री शामिल

केशव प्रसाद और बृजेश पाठक बने डिप्टी सीएम

योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बने उप्र के मुख्यमंत्री, कैबिनेट में 52 मंत्री शामिल
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नवगठित योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उप मुख्यमंत्री समेत 52 मंत्रियों को स्थान मिला है। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। मौर्य और पाठक को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। दयाशंकर सिंह, पूर्व आईपीएस असीम अरुण और नितिन अग्रवाल जैसे 14 चेहरों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। वहीं 20 राज्यमंत्री भी शामिल किये गये हैं। इस प्रकार मुख्यमंत्री और 52 मंत्रियों को मिलाकर मंत्रिपरिषद का आकार 53 सदस्यों का है।


14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

योगी-2 सरकार में 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। इसमें सपा छोड़कर भाजपा में आए नरेश अग्रवाल के पुत्र नितिन अग्रवाल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं। कपिल देव अग्रवाल और रविंद्र जायसवाल को दोबारा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह का प्रमोशन कर स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है। गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति एक बार फिर जगह बनाने में सफल रहे हैं।

खाकी छोड़ी मिली खादी -


आईपीएस की नौकरी से इस्तीफा देकर कन्नौज से चुनाव लड़कर विधायक बने असीम अरुण भी स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बनाए गए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर को संगठन में लंबे समय से कार्य करने का तोहफा दिया गया है। उन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। पारिवारिक विवादों से घिरे रहे दयाशंकर सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं। नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु को भी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया।

प्रधानमंत्री हुए शामिल -


अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। 49 वर्षीय आदित्यनाथ ने पांच साल की सरकार चलाने के बाद पुन: प्रचंड बहुमत हासिल कर इतिहास रच दिया है। योगी के शपथ ग्रहण के करीब 70 हजार लोग साक्षी बने। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी के बाद उप मुख्यमंत्री के रूप में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ली।

योगी सरकार 2.0 मंत्रिमंडल -

कैबिनेट मंत्री -

केशव प्रसाद मौर्य - उपमुख्यमंत्री

ब्रजेश पाठक - उपमुख्यमंत्री

स्वतंत्र देव सिंह - मंत्री

सूर्य प्रताप शाही - मंत्री

सुरेश कुमार खन्ना - मंत्री

बेबी रानी मौर्य - मंत्री

लक्ष्मी नारायण चौधरी - मंत्री

जितिन प्रसाद - मंत्री

राकेश सचान - मंत्री

अरविंद कुमार शर्मा - मंत्री

योगेंद्र उपाध्याय - मंत्री

आशीष पटेल - मंत्री

जय वीर सिंह - मंत्री

धर्मपाल सिंह - मंत्री

नंद गोपाल नंदी, विधायक - मंत्री

भूपेन्द्र सिंह चौधरी - मंत्री

अनिल राजभर - मंत्री

संजय निषाद - मंत्री

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार -

नितिन अग्रवाल - स्वतंत्र प्रभार

कपिल देव अग्रवाल - स्वतंत्र प्रभार

रविन्द्र जायसवाल - स्वतंत्र प्रभार

संदीप सिंह - स्वतंत्र प्रभार

गुलाब देवी - स्वतंत्र प्रभार

गिरीष चंद यादव - स्वतंत्र प्रभार

धर्मवीर प्रजापति - स्वतंत्र प्रभार

असीम अरुण - स्वतंत्र प्रभार

जेपीएस राठौर - स्वतंत्र प्रभार

दयाशंकर सिंह - स्वतंत्र प्रभार

नरेन्द्र कश्यप - स्वतंत्र प्रभार

दिनेश प्रताप सिंह - स्वतंत्र प्रभार

अरुण कुमार सक्सेना - स्वतंत्र प्रभार

दयाशंकर मिश्र दयालु - स्वतंत्र प्रभार

राज्यमंत्री -

मयंकेश्वर शरण सिंह - राज्य मंत्री

रामकेश निषाद - राज्य मंत्री

मनोहर लाल 'मुन्नू कोरी' - राज्य मंत्री

संजय गंगवार - राज्य मंत्री

बृजेश सिंह - राज्य मंत्री

केपी मलिक - राज्य मंत्री

सुरेश राही - राज्य मंत्री

दिनेश खटीक - राज्य मंत्री

संजीय गौंड - राज्य मंत्री

बलदेव सिंह औलख - राज्य मंत्री

अजीत पाल - राज्य मंत्री

जसवंत सैनी - राज्य मंत्री

सोमेंद्र तोमर - राज्य मंत्री

अनूप प्रधान 'वाल्मीकि' - राज्य मंत्री

प्रतिभा शुक्ला - राज्य मंत्री

राकेश राठौर 'गुरु' - राज्य मंत्री

रजनी तिवारी - राज्य मंत्री

सतीश शर्मा - राज्य मंत्री

दानिश आजाद अंसारी - राज्य मंत्री

विजय लक्ष्मी गौतम - राज्य मंत्री

Updated : 29 March 2022 7:58 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top