Home > Lead Story > शशि थरूर नामांकन पत्र दाखिल करते ही विवादों में घिरे, मेनिफेस्टो में दिखाया भारत का गलत नक्शा

शशि थरूर नामांकन पत्र दाखिल करते ही विवादों में घिरे, मेनिफेस्टो में दिखाया भारत का गलत नक्शा

शशि थरूर नामांकन पत्र दाखिल करते ही विवादों में घिरे, मेनिफेस्टो में दिखाया भारत का गलत नक्शा
X

नईदिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ ही विवादों में घिर गए।उन्होंने चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में भारत का गलत नक्शा जारी किया है। इसमें जम्मू कश्मीर का हिस्सा गायब है। तीन साल पहले भी थरूर इस मामले में लोगों के निशाने पर आए थे। उस वक्त भी लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

नामांकन पत्र भरने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए जारी मेनिफेस्टो में बड़ी गलती सामने आई है। मेनिफेस्टो में उन्होंने भारत का गलत नक्शा पोस्ट किया है। इसमें जम्मू कश्मीर का हिस्सा गायब है। हालांकि गलती पाए जाने पर जारी घोषणा पत्र में थरूर कार्यालय की तरफ से जम्मू कश्मीर के नक्शे को सही किया गया। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट आते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि गलती समझ आने के बाद उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी लोगों ने पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल कर दिए।


तीन साल पहले कर चुके गलती -

तीन साल पहले भी थरूर ने ऐसी ही गलती की थी। सीएए कानून के खिलाफ देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत का नक्शा पोस्ट किया। इस नक्शे में थरूर ने कश्मीर को भारत से अलग क्षेत्र दिखाया। उस समय भी उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।

खड़गे से मुकाबला -

बता दें की शशि थरूर ने शुक्रवार दोपहर अपने समर्थकों संग कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद थरूर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देश के सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उन्हें समर्थन मिल है। अगर उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया तो उनके पास पार्टी को मजबूत बनाने की पूरी योजना है। वह संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। हालांकि थरूर ने खड़गे का विरोध तो नहीं किया लेकिन उन्होंने बातों-बातों में यह जरूर कहा कि कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य वह बेहतर तरीके से कर सकते हैं।

Updated : 22 Nov 2022 8:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top