Home > खेल > क्रिकेट > INDvsNZ Live : रोहित-शुभमन ने जोड़े 60 रन, विराट-पुजारा क्रीज पर

INDvsNZ Live : रोहित-शुभमन ने जोड़े 60 रन, विराट-पुजारा क्रीज पर

INDvsNZ Live : रोहित-शुभमन ने जोड़े 60 रन, विराट-पुजारा क्रीज पर
X

साउथम्पटन। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला साउथम्पटन में खेला जा रहा है। बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द होनेके बाद आज दोबारा शुरू हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का चयन किया। पहले खेलने आई भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर 70 रन बना लिए है। फिलहाल, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर बने हुए है।

इससे पहले भारतीय ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। रोहित शर्मा 34 रन बनाकर काइल जेमिसन की बॉल पर आउट हुए। टिम साउदी ने उनका शानदार कैच लपका। इसके बाद शुभमन गिल 28 रन बनाकर कैच आउट हो गए। नील वैगनर की बॉल पर विकेटकीपर बीजे वाटलिंग ने उनका कैच लिया।

बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार यहां अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की आशंका है।वैसे आज सुबह से ही यहां धुप खिली हुई है। जिसके कारण आज बिना बाधा पूरे दिन का खेल होने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि आज बारिश नहीं हुई तो 98 ओवर फेंके जाएंगे। दूसरे और तीसरे सत्र में 15-15 मिनट का समय बढ़ाया गया है।

विराट ने बनाया रिकार्ड

विराट कोहली का बतौर कप्तान ये 61वां टेस्ट मैच है। ये उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय कप्तान बन गए है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 60 टेस्ट को पीछे छोड़ दिया है। इस सूची में तीसरे क्रम पर सौरव गांगुली है, उन्होंने 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 27 मैचों में जीत दर्ज की और 18 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 15 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। कोहली की कप्तानी में अब तक भारतीय टीम को 36 टेस्ट मैचों में जीत मिली है और 14 टेस्ट मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 10 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। कोहली मौजूदा समय में भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं।

Updated : 12 Oct 2021 10:27 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top