Home > Lead Story > सूरत में डेढ़ लाख लोगों ने एक साथ किया योग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूरत में डेढ़ लाख लोगों ने एक साथ किया योग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

गुजरात में योग के 70 हजार से अधिक कार्यक्रम

सूरत में डेढ़ लाख लोगों ने एक साथ किया योग, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
X

सूरत/वेबडेस्क। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूरत में एक साथ डेढ़ लाख लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया। इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इसमें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत राज्य के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी भी शामिल हुए। आयोजन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग एक वैश्विक आंदोलन बन गया है।

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य थीम पर आयोजन किया जा रहा है। गुजरात सरकार ने राज्य भर में करीब 7 हजार जगहों पर इसका आयोजन किया। इसी के तहत सूरत के वाई जंक्शन से एसवीएनआईटी सर्किल तक करीब 4 किलोमीटर तक, वाई जंक्शन से रत्नभूमि पार्टी प्लॉट 4 किलोमीटर तक और वाई जंक्शन से सूरत एयरपोर्ट तक 4.5 किलोमीटर तक कुल 12.5 किलोमीटर सड़क पर योग किया। आयोजकों के अनुसार 1 किलोमीटर में 10 हजार नागरिकों के लिए योग करने की जगह थी, इसके अनुसार कुल 1.25 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। प्रशासन की ओर से योग रजिस्ट्रेशन में एक लाख से अधिक लोगों ने एक ही दिन में रजिस्ट्रेशन कराए थे।



इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि यूएन में प्रधानमंत्री मोदी ने योग कर एक बार फिर भारतमाता को गौरवान्वित किया है। योग के 21 नए योग स्टूडियो शुरू किया जा रहा है। राज्य में 7 हजार से अधिक जगहों पर योग के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि सूरत ने इतिहास रचा है। 1 लाख से अधिक लोग योग कार्यक्रम में शामिल हुए। देरी से जगने वाले सूरतवासी सुबह 4 बजे से कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे थे। 250 स्क्रीन के जरिए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य गणमान्य लोगों के हाथों योग के महत्व और योग के इतिहास पर आधारित कॉफी टेबल बुक योग का विमोचन किया गया। इसके साथ योग अवार्ड प्रदान किया गया। योग बोर्ड के चेयरमैन शिशपाल राजपूत ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल, महापौर हेमाली बोघावाला समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

Updated : 21 Jun 2023 8:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top