Sawan 2025: महिलाओं के लिए बेहद खास होता है सावन, इन उपायों से करें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति

Sawan 2025: सावन माह की शुरूआत हो गई है वहीं पर सावन का महीना पवित्र महीने में से एक होता है। इस महीना में भगवान शिव की आराधना की जाती है और शिवभक्त व्रत रखते है। सोमवार के दिन महिलाएं भी विधि-विधान के साथ सोमवार का व्रत रखती है। सावन में सोलह सोमवार के अलावा मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है। महिलाएं महादेव की पूजा के साथ अखंड सौभाग्य की प्राप्ति करना चारहते है तो आपको कुछ खास उपाय के बारे में जानकारी देंगे जो जरूरी है।
सावन के महीने में महिलाएं करें ये उपाय
सावन के महीने में कृपा पाने के लिए महिलाएं खास तरह के उपाय कर सकती है जो जरूरी है...
1- सावन के महीने में महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत पूजा कर सकते है। महिलाएं, सोमवार के दिन भोलेनाथ का जल, पंचामृत से अभिषेक कर सकते है। इसके साथ ही पूजा में शिव जी की प्रिय चीजें धतूर, भागं, भस्म उन्हें अर्पित करना चाहिए। सोमवार के दिन महिलाएं भगवान शिव की पूजा पार्थिव (मिट्टी के शिवलिंग) शिवलिंग बनाकर कर सकते है।
2-सावन के महीने में महिलाएं भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए मंगलवार को मंगला गौरी व्रत कर सकते है। इसके लिए आप सुहागिन स्त्रियां देवी मंगला को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं और फिर विवाहिता को इसे दान दें। सुहाग की सामग्री दान करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
3- सावन के महीने में मेंहदी लगाना भी सही होता है।महिलाएं विशेष तौर पर साज-शृंगार करती हैं जिसमें मेहंदी को शामिल किया गया है। कहते हैं कि, मेहंदी दिमाग को शांत और तेज भी बनाती है. इसके अलावा मेहंदी रक्त संचार को भी नियंत्रण रखती है।
4-सावन में पहले सोमवार की पूजा में महिलाओं को हरे रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। सावन में हरे रंग का महत्व होता है। हरे रंग का महत्व यह है कि,इससे जीवन में हरियाली छाती है।
5- सावन के पहले सोमवार के दिन बेलपत्र का पौधा लगा सकते है। बेलपत्र का पौधा अगर आपके घर में होता है तो, इसकी रोजाना सुबह या शाम पूजा कर सकते है। कहते है कि, बेलपत्र में भगवान शिव का वास होता है। कहते हैं जैसे जैसे ये बढ़ता है जीवन से दुख के बादल छटते जाते हैं।
