साकेत कोर्ट में फायरिंग, गवाही देने आई महिला को मारी गोली

X
By - स्वदेश डेस्क |21 April 2023 12:28 PM IST
Reading Time: नईदिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट में आज शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गवाही देने आई एक महिला को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। घटना के बाद कोर्ट में हड़कंप मच गया है।पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने वाला आरोपित महिला का पति है। आरोपित ने महिला पर पांच राउंड फायरिंग की। जिसमें से चार गोली महिला को लगी। वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।
Next Story