Home > Lead Story > संसद में चीन के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

संसद में चीन के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्‍यसभा में विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2022 और विनियोग विधेयक, 2022 पेश करेंगी

संसद में चीन के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट
X

नईदिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज 8वां दिन है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने चीन के मुद्दे पर राज्यसभा में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस समेत कई दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। खरगे ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हम चर्चा नहीं करेंगे तो और क्या चर्चा करेंगे? हम सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन सरकार चर्चा से भाग रही है।

राज्‍यसभा में कार्यवाही शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने विपक्षी सदस्‍यों को नियम समझाए। धनखड़ ने नियम 267 के तहत नौ नोटिस मिलने का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि वह पहले भी सदस्‍यों को इस बारे में समझा चुके हैं कि इस नियम के तहत कुछ शर्तों का पूरा करना जरूरी है। सभापति ने कहा कि उन्‍हें दुख होता है कि सदस्‍य नियमों का पालन किए बिना नोटिस थमा देते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह सदन विभिन्‍न मुद्दे उठाने के लिए है, लेकिन नियमों के दायरे में। बिहार को "विशेष दर्जा" की मांग को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने राज्यसभा में नोटिस दिया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्‍यसभा में विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2022 और विनियोग (संख्या 5) विधेयक, 2022 पेश करेंगी। ये विधेयक वित्त वर्ष 2022-2023 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि में से कुछ और राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने के लिए लाए जा रहे हैं। इन्‍हें लोकसभा पारित कर चुकी है।

Updated : 27 Dec 2022 11:49 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top