Home > Lead Story > तीरथ सिंह के बाद ममता की कुर्सी पर इस फैसले से मंडरा रहा संवैधानिक संकट !

तीरथ सिंह के बाद ममता की कुर्सी पर इस फैसले से मंडरा रहा संवैधानिक संकट !

तीरथ सिंह के बाद ममता की कुर्सी पर इस फैसले से मंडरा रहा संवैधानिक संकट !
X

कोलकाता। उत्तराखंड में सियासी हलचल के बाद सांसद तीरथ सिंह के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कुर्सी पर भी 'संवैधानिक संकट' मंडराने के सवाल उठने लगे है। रावत ने जिस तरह के संवैधानिक संकट के कारण इस्तीफा दिया है। माना जा रहा है की बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी ऐसी ही परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें की ममता बनर्जी भी रावत की तरह विधानसभा की सदस्य नहीं है। उन्होंने विधानसभा चुनाव के बाद चार मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। ऐसे में उन्हें 6 माह के अंदर विधानसभा सदस्य बनना जरुरी है। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने एक विधायक से इस्तीफा दिलाकर भवानीपुरा सीट खली करा ली है, लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के चलते निर्वाचन आयोग ने सभी चुनावों को रद्द कर दिया है। ऐसे में समय रहते आयोग 4 नवंबर तक चुनाव नहीं कराता है तो ममता के लिए संकट खड़ा हो सकता है और उन्हें इस्तीफा देना पड़ सकता है।

Updated : 12 Oct 2021 10:23 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top