Home > देश > कौन है पूर्णेश मोदी ? जिसने राहुल गांधी को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

कौन है पूर्णेश मोदी ? जिसने राहुल गांधी को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को बेंगलुरु के निकट कोलार में एक चुनावी जनसभा में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था

कौन है पूर्णेश मोदी ? जिसने राहुल गांधी को पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
X

नईदिल्ली। सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी को 'मोदी उपनाम' वाले बयान पर उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। फिलहाल सजा को 30 दिन के लिए सस्पेंड रखते हुए उन्हें अपील का मौका दिया गया है। साथ ही 10 हजार के बांड पर जमानत दे दी है।


राहुल गांधी ने 13 अप्रैल, 2019 को बेंगलुरु के निकट कोलार में एक चुनावी जनसभा में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों है। इस पर सूरत के पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। चार साल चले इस केस में आज गुरूवार को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है।हालांकि कोर्ट ने उन्हें 30 दिन की जमानत दे दी है। इस दौरान वे उच्च न्यायालय में अपील कर सकते है।

इस फैसले के साथ ही ये सवाल उठने लगा है की आखिर पूर्णेश मोदी कौन है ? जिसने राहुल गांधी को सलाखों के पीछे भेज दिया।

कौन हैं पूर्णेश मोदी


गुजरात के सूरत जिले के अदजान इलाके में अपने परिवार के साथ रहने वाले पूर्णेश मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता है। वर्तमान में वह सूरत पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। पेशे से वकील पूर्णेश पहली बार साल 2013 में उपचुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद साल 2017 में पूर्णेश मोदी ने भाजपा के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार इकबाल दाऊद पटेल को 77 हजार 882 वोटों के अंतर से हराया था।

जिला अध्यक्ष रहे -

पूर्णेश मोदी ने सदन में गुजरात सरकार की स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समिति के सदस्य के रूप में 12 अगस्त 2016 से 25 दिसंबर 2017 तक संसदीय सचिव की भूमिका का निर्वाहन किया था। इससे पहले वह 2009-12 और 2013-16 में सूरत नगर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


Updated : 23 March 2023 1:27 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top