Home > Lead Story > व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी पर आया बैकफुट पर, हाईकोर्ट को दी ये जानकारी

व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी पर आया बैकफुट पर, हाईकोर्ट को दी ये जानकारी

व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी पर आया बैकफुट पर, हाईकोर्ट को दी ये जानकारी
X

नईदिल्ली। वाट्स ऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल स्थगित रखेगा। इस बात की जानकारी व्हाट्स ऐप की ओर से आज दिल्ली हाईकोर्ट को दी गई। इस मामले पर अगली सुनवाई 30 जुलाई को होगी।

व्हाट्स ऐप की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट को बताया कि जब तक डाटा प्रोटेक्शन बिल नहीं आ जाता, तब तक उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी लागू नहीं की जाएगी। साल्वे ने कहा कि व्हाट्स ऐप ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेसी पॉलिसी को चुनौती देना और प्रतिस्पर्द्धा आयोग की जांच को चुनौती देना दोनों अलग-अलग बातें हैं। गौरतलब है कि पिछले 23 जून को हाईकोर्ट ने नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में कुछ सूचनाओं की मांग करने के लिए जारी प्रतिस्पर्द्धा आयोग के नोटिस के खिलाफ फेसबुक और व्हाट्स ऐप की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी थी।

याचिका हुई थी खारिज -

पिछले 22 अप्रैल को जस्टिस नवीन चावला की सिंगल बेंच ने व्हाट्स ऐप और फेसबुक की याचिका खारिज कर दी थी। इस आदेश को दोनों कंपनियों ने डिवीजन बेंच के समक्ष चुनौती दी है। सिंगल बेंच के समक्ष सुनवाई के दौरान व्हाट्स ऐप की ओर से वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कहा था कि व्हाट्स ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी पर प्रतिस्पर्द्धा आयोग को आदेश देने का क्षेत्राधिकार नहीं है। इस मामले पर सरकार को फैसला लेना है। उन्होंने कहा था कि व्हाट्स ऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी यूजर्स को ज्यादा पारदर्शिता उपलब्ध कराना है। इस पॉलिसी से व्यावसायिक सेवाओं का बेहतर उपयोग करने की सुविधा है। व्हाट्स ऐप की व्यावसायिक सेवा अलग है जो फेसबुक से लिंक की गई है। उन्होंने कहा था कि व्हाट्स ऐप किसी यूजर की निजी बातचीत को नहीं देखता है। नई प्राइवेसी पॉलिसी का इससे कोई लेना-देना नहीं

Updated : 12 Oct 2021 10:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top