Home > Lead Story > राज्यपाल का बयान : बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब, क्या राष्ट्रपति शासन का इशारा !

राज्यपाल का बयान : बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब, क्या राष्ट्रपति शासन का इशारा !

राज्यपाल का बयान : बंगाल में कानून व्यवस्था बेहद खराब, क्या राष्ट्रपति शासन का इशारा !
X

कोलकाता। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले की रिपोर्ट केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेज दी है। बताया जा रहा है की इसके बाद गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल के दो शीर्ष अधिकारीयों को 14 दिसम्बर को दिल्ली बुलाया है।

कल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण -

इसी कड़ी में आज राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा की संविधान की रक्षा करना मेरी जिम्मेदारी है, ममता को इसका पालन करना होगा।उन्होंने कहा की 'कल हुई घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, वे हमारे लोकतांत्रिक ताने-बाने पर एक धब्बा हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा की प्रदेश में कानून की हालत बेहद खराब है। प्रदेश में कानूनी मर्यादाये टूट रही है, यहां के लोगों की रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।

संविधान का पालन करें -

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपील करते हुए कहा की भारत एक है, भारत की आत्मा और नागरिकता एक है। ये जो खतरनाक खेल है कि कौन बाहरी है और कौन अंदरूनी, आप इसको त्याग दीजिए। आपने संविधान के तहत काम करने की शपथ ली है। आप उसी की मर्यादाओं में रहकर कार्य करे और कल की घटना के लिए माफ़ी मांगे।

क्या लग सकता है राष्ट्रपति शासन ?

राज्यपाल द्वारा संविधान की रक्षा की बात कहने और घटना की रिपोर्ट केंद्र को भेजे जाने के बाद से सवाल उठने लगे है की क्या राज्यपाल बंगाल में राष्ट्रपति शासन चाहते है? क्या वह जल्द ही इसकी सिफारिश करने वाले है? राजनीतिक जानकारों की माने तो राज्यपाल के सख्त एक्शन और तल्ख बयान बंगाल में राज्यपाल द्वारा जल्द राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने की ओर इशारा कर रहा है।



Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top