Home > Lead Story > देश की राजधानी में लगा वीकेंड लॉकडाउन, सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

देश की राजधानी में लगा वीकेंड लॉकडाउन, सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

देश की राजधानी में लगा वीकेंड लॉकडाउन, सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
X

नईदिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को लेकर उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। जिसमें फैसला लिया गया है कि दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू (साप्ताहिक कर्फ्यू) लगाया जाएगा। इस दौरान दिल्ली में गैर जरूरी सेवाओं पर रोक रहेगी। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। हालांकि, सिर्फ जरूरी सेवाओं में लगे कर्मचारियों को इससे छूट दी गई है। वहीं प्राइवेट ऑफिसों में भी 50 प्रतिशत कर्मचारियों का वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा।

आज की डीडीएमए की बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह आइसोलेट हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, रेवेन्यू मिनिस्टर कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव विजय देव और स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी उक्त बैठक में मौजूद रहे।

Updated : 5 Jan 2022 9:02 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश वेब डेस्क

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Share it
Top