Home > Lead Story > उप्र में थमा प्रचार का शोर, कल होगा तीसरे चरण का मतदान, ये... है महत्वपूर्ण सीटें

उप्र में थमा प्रचार का शोर, कल होगा तीसरे चरण का मतदान, ये... है महत्वपूर्ण सीटें

उप्र में थमा प्रचार का शोर, कल होगा तीसरे चरण का मतदान, ये... है महत्वपूर्ण सीटें
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए शुक्रवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम गया है। इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। सत्ता और विपक्ष के लिए यह बेहद ही अहम चरण माना जा रहा है। बात अगर हम 2017 के विधानसभा चुनाव परिणामों की करें तो उसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 59 में से 49 सीटों पर जीत मिली थी। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन होने के बावजूद उनके खाते में महज नौ सीटें ही गई थीं।

तीसरे चरण में कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कन्नौज, फर्रूखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में रविवार को मतदान होगा। इन 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर कुल 2.16 करोड़ मतदाता हैं। 627 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

तीसरे चरण में यह हैं महत्वपूर्ण चेहरे -

तीसरे चरण में सबसे बड़े चेहरे के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ योगी सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल चुनावी ताल ठोक रहे हैं। योगी सरकार में मंत्री सतीश महाना कानपुर से चुनाव मैदान में हैं। नीलिमा कटियार कानपुर की कल्याणपर सीट और रामनरेश अग्निहोत्री मैनपुरी की भोगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं फर्रुखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस के टिकट पर अपना भाग्य आजमा रही हैं। जबकि कानपुर की किदवई नगर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय कपूर चुनाव मैदान में हैं। बसपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय हाथरस की सादाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

Updated : 22 Feb 2022 8:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top