Home > Lead Story > शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की नई महापौर, रेखा गुप्ता को 34 वोट से हराया

शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की नई महापौर, रेखा गुप्ता को 34 वोट से हराया

शैली ओबेरॉय ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए मदद की अपील की

शैली ओबेरॉय बनीं दिल्ली की नई महापौर, रेखा गुप्ता को 34 वोट से हराया
X

नईदिल्ली। आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबेरॉय बुधवार को दिल्ली की मेयर चुनी गईं। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद आज नगर निगम सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चली और मेयर का चुनाव हुआ। दिल्ली नगर निगम मेयर के चुनाव की प्रक्रिया आज दोपहर 11 बजे शुरू हुई। मेयर के साथ डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के पद के लिए भी मतदान हुआ।

मेयर पद पर जीत के बाद शैली ओबेरॉय ने सभी सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए मदद की अपील की। उन्होंने कहा कि वे सदन को संवैधानिक मर्यादा के दायरे में संचालित करेंगी और अपेक्षा करती हैं कि बाकी सदस्य सदन का सम्मान बनाए रखेंगे।मेयर पद के लिए हुए मतदान में शैली ओबेरॉय ने 150 वोट हासिल किए। भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले।

मेयर चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इसे गुंडागर्दी की हार बताया है।

Updated : 27 Feb 2023 5:50 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top