Amul Ice Cream Centipede Video : अमूल की आइसक्रीम मंगाई थी, डब्बे से निकला कनखजूरा

Amul Ice Cream Centipede Video: अमूल की आइसक्रीम मंगाई थी, डब्बे से निकला कनखजूरा
Amul Ice Cream Centipede Video : उत्तरप्रदेश। इन दिनों तेज गर्मी के कारण लोगों की हालत ख़राब है। मार्केट में आइसक्रीम की डिमांड भी बढ़ गई है लेकिन आइसक्रीम के डब्बों से आइसक्रीम के साथ जो लोगों को परोसा जा रहा है उससे कई लोगों का स्वास्थ खराब हो सकता है। कुछ दिन पहले आइसक्रीम से इंसान की ऊँगली निकली थी। अब अमूल की वैनिला मैजिक आइसक्रीम से कनखजूरा निकला है।
यह घटना उत्तरप्रदेश के नोएडा की है। दीपा नाम की महिला ने ब्लिंकिट से अमूल की वैनिला मैजिक आइसक्रीम (Amul's Vanilla Magic Ice Cream) मंगाई थी। इस आइसक्रीम का डब्बा जब उन्होंने खोला तो डिब्बे में से कनखजूरा निकला। इसे देखने के बाद उन्होंने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस घटना पर अमूल या ब्लिंकिट की ओर से कोई सफाई नहीं दी गई है।
बता दें कि, इसके पहले मुंबई के मलाड इलाके में एक व्यक्ति ने आइसक्रीम आर्डर की थी। इस आइसक्रीम से इंसान की कटी हुई उंगली निकली थी। बाद में इस व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत की तो पता चला कि, आइसक्रीम किसी थर्ड पार्टी द्वारा बनाई गई थी। इंसान की ऊँगली की जांच करने के लिए पुलिस फोरंसिक टीम को उंगली भेज दी थी। अब अमूल के मामले में क्या होता है ये देखने लायक होगा।
देखिए वीडियो :
