Home > Lead Story > करौली हिंसा मामला : पुलिस ने 33 लोगों को किया गिरफ्तार, 4 अप्रैल रहेगा कर्फ्यू, कैलादेवी के श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं

करौली हिंसा मामला : पुलिस ने 33 लोगों को किया गिरफ्तार, 4 अप्रैल रहेगा कर्फ्यू, कैलादेवी के श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं

करौली हिंसा मामला : पुलिस ने 33 लोगों को किया गिरफ्तार, 4 अप्रैल रहेगा कर्फ्यू, कैलादेवी के श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं
X

करौली/वेब डेस्क। करौली शहर में शनिवार को नवसंवत्सर बाइक रैली पर मुस्लिमों द्वारा किये पथराव के बाद हुए उपद्रव के कारण रविवार सुबह से सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे पहले दोनों समुदायों में रातभर बैठके चलती रही और उपद्रवियों की पहचान का 33 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा कर्फ्यू के कारण लोग घरों में ही रहे। चारों ओर पुलिस ही पुलिस नजर आ रही है। दो समुदायों में हुए तनाव का असर लोगों की जिंदगी पर साफ नजर आ रहा है। शहर में 4 अप्रैल तक कर्फ्यू लगाया गया है।

अतिरिक्त महानिदेशक कानून व्यवस्था हवा सिंह घुमरिया ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान कर 30 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। रात करीब एक बजे तक चली बैठक में सहमति बनी की दोनों समुदाय के लोग रविवार को घरों में रहे और आसपास के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही पुलिस एक्शन मोड में है। शहर में उपद्रव के बाद कर्फ्यू लगा हुआ जो 4 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। जिले में इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी गई हैं। मेडिकल स्टोर्स को खोलने की अनुमति दी गई है। दोपहर 3 से 5 तक दूध और सब्जी की सप्लाई करने की छूट रही। इंरजेंसी में शहर के बाहर जाने वाले लोगों को पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इधर कैला देवी के दर्शनों काे आने वाले श्रद्धालुओं पर कोई रोक नहीं है। उनकी सुरक्षा के लिए फोर्स तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि करौली शहर में चैत्र नवरात्र दिन हिंदू संगठनों की ओर से निकाली जा रही बाइक रैली निकाली जा रही थी। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जैसे ही हटवाड़ा बाजार में पहुंचते ही रैली पर कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया था। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए और पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। शनिवार को भड़की हिंसा में उपद्रवियों ने 35 से अधिक दुकानों तोड़फोड़ की और आग लगा दी थी। हिंसा करने वालों ने शहर के फूटकोट चौराहे पर एक मकान को भी आग के हवाले कर दिया। बुरा बतासे वाली गली में स्थित कटले में 70 में से 20 दुकानें आग से जल गई। बुरे बतासे वालों की 5 दुकानों में, गोमती कॉलोनी स्थित 3 दुकान, जिला अस्पताल के पास तथा गुलाब बाग में खड़े ठेले आग से जल गए थे। इसके अलावा दो बाइक जल गई और दो दर्जन बाइकों में तोड़फोड़ की गई। दो होटल और दो जीप में भी तोड़फोड़ की गई थी।

Updated : 9 April 2022 6:29 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top