Latest News
- द्रौपदी मुर्मू का चयन महिला सशक्तीकरण के संकल्प का प्रतिबिंब
- योगी आदित्यनाथ ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, कहा- सेवा, सुरक्षा और सुशासन के लिए समर्पित रहे 100 दिन
- रानी घाटी मंदिर न्यास की जमीन पर असामाजिक तत्वों ने किया था कब्जा, पुलिस ने खाली कराई
- मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हासिल किया विश्वास मत, 164 विधायकों का मिला समर्थन
- देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 24 घंटों में मिले 16,135 नए मरीज
- शिवसेना पर दावे की लड़ाई पहुंची सुप्रीम कोर्ट, 11 जुलाई को होगी सुनवाई
- लगातार चुनाव हार रह अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, सपा की सभी कार्यकारिणी भंग की
- अर्थवयवस्था के लिए अच्छी खबर, तीन हफ्ते बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, 2.7 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी
- दो भागों में रिलीज होगी मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन, पोस्टर आया सामने
- IND vs ENG Test : भारत के 416 रन के जबाव में इंग्लैंड के पांच विकेट पर 84 रन

Home > राज्य > अन्य > नई दिल्ली > विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
विनय कुमार सक्सेना बने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ
स्वदेश वेब डेस्क | 26 May 2022 7:45 AM GMT
X
X
नईदिल्ली। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें राजभवन में एक सादे समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा दिल्ली के भाजपा और आप नेताओं सहित मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी में कार्यक्रम में मौजूद थे। सक्सेना तीन दशक तक निजी क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं और पिछले छह वर्षों से खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग में हैं। उल्लेखनीय है कि पांच वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे अनिल बैजल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Updated : 2022-05-27T19:19:50+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire