Home > Lead Story > भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी का निधन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी का निधन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी का निधन
X

File Photo

ग्वालियर / वेब डेस्क। ग्वालियर चम्बल अंचल में विशेषकर ग्वालियर शहर में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन - प्रतिदिन कोरोना के आंकड़ें बढ़ने के साथ - साथ इसकी चपेट में आने वाले मरीज अब लगातार दम तोड़ रहे हैं। आज देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के पिताजी 92 वर्षीय अमर सिंह का निधन हो गया।

गत दिवस 14 सितम्बर की शाम को तबियत बिगड़ने पर जयारोग्य अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टरों की देख रेख में उपचार चल रहा था लेकिन आज देर रात हालत बिगड़ने पर उनका निधन हो गया।

दुगनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं मरीज

ग्वालियर शहर में आज कुल 6 कोरोना संक्रमितों का निधन हुआ। कुल मौतों का आंकड़ा 141 तक पहुँच गया है। सितम्बर माह में अब तक संक्रमितों की संख्या 9 हजार के पार पहुंच गई है। जिले में संक्रमित मरीज सिर्फ 50 वेंटीलेटरों के भरोसे हैं। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में करीब एक हजार संक्रमितों को भर्ती करने की व्यवस्था की है। इसमें गंभीर मरीजों को जयारोग्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। लेकिन कई संक्रमित मरीज ऐसे भी हैं, जिन्हें सांस लेने में परेशानी होने के साथ ही पूर्व से अन्य बीमारियां होती हैं। जिस कारण कई संक्रमित मरीजों को वेन्टीलेटर की भी जरूरत पड़ रही है।

Updated : 13 April 2024 12:58 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh News

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top