Home > Lead Story > वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर अवतार जल्द होगा लांच, मेट्रो की भी तैयारी

वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर अवतार जल्द होगा लांच, मेट्रो की भी तैयारी

माल्या ने आगे कहा कि इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक वंदे मेट्रो ट्रेन को लॉन्च कर दिया जाएगा।

वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर अवतार जल्द होगा लांच, मेट्रो की भी तैयारी
X

नईदिल्ली। देश भर के विभिन्न स्थानों के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा है। लॉन्चिंग के बाद से इसे लगातार अपडेट किया जा रहा है। पहले ट्रेन के रंग में बदलाव किया गया, अब स्लीपर कोच लगाने की तैयारी चल रही है। ट्रेन मार्च तक स्लीपर कोच के साथ ट्रेक पर दौड़ती नजर आएगी।साथ ही वंदे मेट्रो ट्रेन को भी जल्द पेश किया जाएगा।

बता दे कि वर्तमान में देश भर में चेयरकार सुविधा वाली वंदे भारत ट्रेन चल रही है। रेलवे की योजना अब राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाने की है। ऐसे में यात्रियों को रात में आराम देने के लिए स्लीपर कोच देना जरूरी है।इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे वंदे भारत को स्लीपर अवतार में उतारने की योजना बना रहा है।

स्लीपर कोच तैयार -

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने आज शनिवार को बताया कि इसीवित्तीय वर्ष के दौरान वंदे का स्लीपर वर्जन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही वंदे मेट्रो भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च की जा सकती है।माल्या ने बताया कि अभी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को बनाया जा रहा है और इसे मार्च 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही वंदे मेट्रो का भी प्रोडक्शन चल रहा है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर जनवरी से चलाया जा सकता है।

नॉन एसी ट्रेन

माल्या ने आगे बताया की एक नॉन एसी ट्रेन चलाने की भी योजना है। इस साल 31 अक्टूबर से पहले इसे लॉन्च किया जाएगा। यह बिना एसी पुश पुल ट्रेन होगी। इसमें 22 कोच और एक लोकोमोटिव इंजन होगा। इसके ट्रेन के कोच बनकर तैयार हैं।

ये होगी खासियत -

  • 160 किमी प्रति घंटे रफ़्तार
  • शुरुआत में 16 कोच , जिसमें 11 एसी3, चार एसी2 और एक एसी१
  • यह ट्रेन एक हजार या उससे ज्यादा तक की दूरी तय करेगी

फरवरी तक मेट्रो लांच

माल्या ने आगे कहा कि इस कैलेंडर वर्ष के अंत तक वंदे मेट्रो ट्रेन को लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने लॉन्चिंग को लेकर कहा कि इसे जनवरी और फरवरी के दौरान लॉन्च कर दिया जाएगा।


Updated : 16 Sep 2023 12:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top