Home > Lead Story > भगवा रंग की हुई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने किए 25 बड़े बदलाव, पहले से अधिक सुविधाजनक हुई

भगवा रंग की हुई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने किए 25 बड़े बदलाव, पहले से अधिक सुविधाजनक हुई

बताया जा रहा है की अब सभी वंदे भारत ट्रेन इस रंग और रूप में नजर आएगी।

भगवा रंग की हुई वंदे भारत ट्रेन, रेलवे ने किए 25 बड़े बदलाव, पहले से अधिक सुविधाजनक हुई
X

नईदिल्ली। देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत ट्रेन अब नए अवतार में रेलवे ट्रैक पर दौडती नजर आएगी। वर्तमान में संचालित वंदे भारत ट्रेनों का रंग सफेद और नीला है। अब इसके रंग में बदलाव देखने को मिलेगा। यह नई नई वंदे भारत ट्रेन नारंगी ( भगवा ) और ग्रे रंग की है। 19 अगस्त को पहली बार इस ट्रेन का ट्रायल किया गया। इसके साथ ही ट्रेन के फीचर्स में 25 बदलाव किए गए है। बताया जा रहा है की अब सभी वंदे भारत ट्रेन इस रंग और रूप में नजर आएगी।


बता दें की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ समय पहले इस फैक्ट्री का दौरा किया था। जिसके बाद उन्होंने नई ट्रेन की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें ट्रेन पूरी तरह बदली हुई नजर आ रही थी। इस संबंध में रेलवे का कहना है कि वंदे भारत ट्रेन में कुल 25 बदलाव किए गए है। जिसके बाद ये पहले से भी अधिक सुविधाजनक हो गई है।

ये है बदलाव -


  • सीट को पहले से अधिक आरामदायक और गद्देदार बनाया गया है।
  • सीट का रिक्लाइनिंग ऐंगल बढ़ाया गया है।
  • वॉशबेसिन की गहराई बढ़ाई गई है।
  • चार्जिंग पॉइंट को भी सुव्यवस्थित किया गया है।
  • एग्जिक्यूटिव कार में सीट का कलर लाल से सुनहरा नीला किया गया है।
  • ड्राइविंग ट्रेलर कोच में व्हीलचेयर के लिए सिक्योरिंग पॉइंट दिया गया है।
  • टॉयलेट्स में लाइट 1.5 से बढ़ाकर 2.5 वॉट की गई।
  • टैप में पानी के बहाव को बेहतर किया गया है।
  • एग्जीक्यूटिव चेयरकार की लास्ट सीटों के लिए भी मैगजीन बैग्स दिए गए है।
  • टॉयलेट हैंडल फ्लेक्सिबल किया गया है।
  • ओवरऑल ट्रेन कलर की तरह टॉयलेट पैनल का भी कलर किया गया है।
  • इमरजेंसी के लिए हैमर बॉक्स कवर को बेहतर किया गया है।
  • इमरजेंसी टॉक बैक यूनिट को बॉर्डरलैस किया गया।
  • ड्राइवर का डेस्क यूनिफॉर्म के कलर का होगा ताकि उसकी विजिबिलिटी बेहतर हो, ऊंचे पेंटोग्राफ लगाए गए है।
  • ड्राइवर के कंट्रोल पैनल में इमरजेंसी स्टॉप पुश बटन को इंटरचेंज किया गया है।
  • फायर एक्सटिंग्विशर के लिए झुका हुआ ट्रांसपेरेंट दरवाजा लगाया गया।

Updated : 22 Aug 2023 2:45 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top