Home > Lead Story > सपा को भी है पता, बहू बेटी सिर्फ भाजपा में सुरक्षित: अनुराग ठाकुर

सपा को भी है पता, बहू बेटी सिर्फ भाजपा में सुरक्षित: अनुराग ठाकुर

केन्द्रीय मंत्री व यूपी चुनाव सहप्रभारी का सपा पर हमला

सपा को भी है पता, बहू बेटी सिर्फ भाजपा में सुरक्षित: अनुराग ठाकुर
X

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को सपा नेत्री अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार लगातार बड़ा हो रहा है। विभिन्न दलों से आने वाले नेताओं से भाजपा की ताकत बढ़ेगी। कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जितने काम किये हैं, उतना काम किसी भी सरकार में नहीं हुआ है। भाजपा सरकार ने महिलाओं को स्वावलंबन, स्वाभिमान, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है। सपा नेताओं को भी पता है कि भाजपा सरकार में उनकी बहू बेटियां भी सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बहुत सारे एमएलए, एमएलसी, पूर्व विधायक समाजवादी पार्टी को और बाकी पार्टियों को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं। उनका हम स्वागत करते हैं। इन नेताओं के आने से भाजपा को ताकत मिलेगी। आज मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई हैं। हम उनका भी स्वागत करते हैं। यह अपने आप में उस ओर इशारा करता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्षों में योगी की सरकार ने किस तरह से बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।

उत्तर प्रदेश में महिलाएं आज रात को भी बाहर निकल सकती हैं। काम पर जा सकती हैं। सुरक्षित महसूस करती हैं। महिला को सुरक्षा और अधिकार देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। फर्क साफ है। बहू और बेटी सब भाजपा में सुरक्षित हैं। स्वामी प्रसाद मौर्या की बेटी हो या मुलायम सिंह यादव की बहू यह उदाहरण सबके सामने है। दोनों ही भारतीय जनता पार्टी में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। मोदी और योगी के राज में उत्तर प्रदेश में हमारी 25 करोड़ की आबादी में मेरी माताएं-बहनें, बहू-बेटियां भी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

Updated : 21 Jan 2022 2:22 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top