Home > Lead Story > केंद्र सरकार का दीपावली से पहले बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया

केंद्र सरकार का दीपावली से पहले बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया

अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज

केंद्र सरकार का दीपावली से पहले बड़ा तोहफा, सरकारी कर्मचारियों का 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाया
X

नईदिल्ली। दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने अपने अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सरकार ने उनके महंगाई भत्ते यानी डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। केंद्रीय कर्मचारियों को अभी 34 फीसदी डीए मिलता है जो अब बढ़कर 38 फीसदी हो गया है। यह एक जुलाई से लागू होगा। यानी कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार के महंगाई भत्ते बढ़ाने से देश के 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा। इसके अलावा कैबिनेट ने PM गरीब कल्याण योजना को 3 महीने बढ़ाने का फैसला लिया है। राशनकार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति पांच किलो मुफ्त अनाज दिए जाने की योजना को तीन महीने का विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।

अब दिसंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज

कोविड काल में लोगों को राहत देने के लिए लाई गई इस योजना को सातवीं बार विस्तार दिया गया है। इस चरण के विस्तार के लिए 44,762 करोड़ रुपये की सब्सिडी जाएगी। इससे 122 लाख मैट्रिक टन अनाज वितरित किया जाएगा।मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी देते हुए केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आने वाले तीन महीने त्योहारों के हैं। सरकार चाहती है कि इस दौरान लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो। योजना का लाख देश के 80 करोड़ लोगों को मिलता है और यह तीन महीने आगे जारी रहेगा। पहले छह चरण में इस योजना पर 3.45 लाख करोड़ सब्सिडी के तौर पर खर्च हो चुका है। आज दिए गए विस्तार के साथ यह 3.91 लाख करोड़ होगा।

Updated : 27 Feb 2023 6:56 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top