Home > Lead Story > केंद्रीय मंत्रिमंडल की चार घंटे चली बैठक खत्म, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चली अटकलेँ

केंद्रीय मंत्रिमंडल की चार घंटे चली बैठक खत्म, मंत्रिमंडल में फेरबदल की चली अटकलेँ

भाजपा विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है, इससे पहले मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें चल रही है

केंद्रीय मंत्रिमंडल की चार घंटे चली बैठक खत्म, मंत्रिमंडल में  फेरबदल की चली अटकलेँ
X

नईदिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच प्रगति मैदान में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। महाराष्ट्र के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद की होने वाली इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चा के बीच नए स्थान पर मंत्रिपरिषद की बैठक पर आज सबकी नजर है। संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होना है। उससे पहले मंत्रि परिषद् में बदलाव की चर्चा जोरों पर है।

चर्चा है की प्रधानमंत्री सभी मत्रियों के काम का ब्यौरा लेंगे। जिन मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड खराब है, उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह नए लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा एनडीए के पुराने घटक दलों को सरकार में वापिस शामिल किया जा सकता है।लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा हर मोर्चे पर पकड़ मजबूत करने में जुटी हुई है।

इन नेताओं को मिल सकती है कैबिनेट में जगह -

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार के अपनी पार्टी के कई विधायकों के साथ महाराष्ट्र की भाजपा-शिवसेना सरकार में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की संभावना को बल मिला है। यह चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार का साथ छोड़कर अजित पवार के साथ खड़े होने वाले प्रफुल्ल पटेल को कोई बड़ा पद मिल सकता है। वहीँ अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में लाने की अटकलें चल रही है।

Updated : 3 July 2023 6:26 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top