Home > देश > पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने किये दो सैनिक ढेर

पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने किये दो सैनिक ढेर

साल 2020 में अब तक 3200 बार किया उल्लंघन

पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना ने किये दो सैनिक ढेर
X

राजौरी। भारतीय सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल पर जम्मू-कश्मीर में नौशेरा सेक्टर के पार दो पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को यहां सीजफायर वॉयलेशन किया गया। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान के दो सैनिकों का ढेर कर दिया। सेना के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पकिस्तान की ओर से बार -बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे 10 दिसंबर को पूंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने रात भर फायरिंग की थी। जिसमें जवाबी कार्यवाही करते हुए भारतीय सेना ने पांच पाकिस्तानी मार दिए थे

3200 बार किया उल्लंघन -

भारत और पकिस्तान के बीचसाल 1999 में सीजफायर को लेकर समझौता हुआ था। लेकिन पकिस्तान इस समझौते का शुरू से उल्लंघन कर रहा है।इस साल की शुरुआत से पाकिस्तान अब तक 3200 बार सीजफायर के नियम का उल्लंघन कर चूका है। 2019 में ये आंकड़ा 3168 एवं 2018 में 1629 था।


Updated : 12 Oct 2021 11:08 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top