Home > Lead Story > ट्विटर की कांग्रेस पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी सहित 6 बड़े नेताओं के अकाउंट किए ब्लॉक

ट्विटर की कांग्रेस पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी सहित 6 बड़े नेताओं के अकाउंट किए ब्लॉक

ट्विटर की कांग्रेस पर बड़ी कार्रवाई, पार्टी सहित 6 बड़े नेताओं के अकाउंट किए ब्लॉक
X

नईदिल्ली। ट्विटर ने कांग्रेस पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका अकाउंट ब्लॉक कर दिया। कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि ट्विटर ने पार्टी के आधिकारिक हैंडल @INCIndia को लॉक कर दिया है। कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा की 'जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे। हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे। अगर बलात्कार पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो यह अपराध हम सौ बार करेंगे। जय हिंद...सत्यमेव जयते।'

बता दें की इससे पहले ट्विटर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य पांच नेताओं के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक कर दिया था।दरअसल , राहुल गांधी ने शनिवार को दुष्‍कर्म और हत्या की शिकार 9 साल की बच्ची के परिवार की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थी। जिस पर कार्यवाही करते हुए ट्विटर ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया था। इसके बाद बुधवार को कांग्रेस ने पांच और सीनियर लीडर्स के ट्विटर अकाउंट लॉक किए जाने का दावा किया।जिसमें पार्टी महासचिव और पूर्व मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के व्हिप मणिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव का नाम शामिल हैं।

ट्विटर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा की इसके नियमों को इसकी सेवा में सभी के लिए विवेकपूर्ण और निष्पक्ष रूप से लागू किया गया है।ट्विटर प्रवक्ता ने कहा कि यदि किसी के द्वारा हमारे नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो वह सक्रिय कार्रवाई करना जारी रखेगा।

Updated : 12 Oct 2021 10:37 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top