Home > Lead Story > त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने दिया इस्तीफा, नए सीएम की तलाश शुरू

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने दिया इस्तीफा, नए सीएम की तलाश शुरू

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने दिया इस्तीफा, नए सीएम की तलाश शुरू
X

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। वे बीते चार साल से भाजपा, इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा गठबंधन की सरकार के मुखिया थे। जिसके बाद अब राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने को लेकर भाजपा मंथन कर रही है। इसको लेकर आज शाम 5 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। जिसमें नए सीएम का चुनाव होगा।

बता दें की साल 2018 बिप्लब देव राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। माना जा रहा है की उनकी कार्यशैली को लेकर जनता और पार्टी में असंतोष था। इसी के चलते उन्होंने आज खुद ही इस्तीफा दे दिया। त्रिपुरा में आठ महीने बाद विधानसभा चुनाव है। तृणमूल कांग्रेस भी राज्य में तेजी से अपने पैर पसार रही है। ऐसे में भाजपा संगठन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता। पार्टी अब नए फेस के साथ चुनाव में जाएगी।

Updated : 14 May 2022 11:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top