Home > Lead Story > पद्मश्री लेने पहुंची ट्रांसजेंडर ने राष्ट्रपति को दी दुआएं, वीडियो हुआ वायरल

पद्मश्री लेने पहुंची ट्रांसजेंडर ने राष्ट्रपति को दी दुआएं, वीडियो हुआ वायरल

X

नईदिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज मंगलवार को भी पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह के चौथे चरण में टेनिस खिलाड़ी मौमा दास, जोगम्मा विरासत की ट्रांसजेंडर लोक नर्तकी और कर्नाटक जनपद अकादमी की पहली ट्रांसजेंडर अध्यक्ष, मठ बी मंजम्मा जोगती को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

बी मंजम्मा जोगती का पद्मश्री लेते समय उनका अलग अंदाज देखने को मिला, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपने ही तरीके से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दुआएं दी। उनके इस अंदाज को देखकर दरबार हॉल तालियों की आवाज से गूंज उठा। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस साल के पद्म पुरस्कारों की लिस्ट में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। इनमें से 29 पुरस्कार विजेता महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और मंजम्मा इकलौती ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।

Updated : 10 Nov 2021 7:59 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top