Home > Lead Story > Toll Tax मांगने की ऐसी सजा, प्लाजा पर बुलडोजर ही चला दिया! वीडियो वायरल

Toll Tax मांगने की ऐसी सजा, प्लाजा पर बुलडोजर ही चला दिया! वीडियो वायरल

Toll Tax Bulldozer Viral Video : जेसीबी से व्यक्ति ने प्लाजा के दो बूथ तोड़ दिए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई।

Toll Tax
X

Toll Tax मांगने की ऐसी सजा, प्लाजा पर बुलडोजर ही चला दिया! वीडियो वायरल

Bulldozer Viral Video : उत्तर प्रदेश। टोल टैक्स (Toll Tax) को लेकर लोगों और टोल प्लाजा के कर्मचारियों के बीच विवाद के कई वीडियो आपने देखे होंगे लेकिन ये वीडियो आपके होश उड़ा सकता है। यह वायरल वीडियो (Viral Video) उत्तरप्रदेश के हापुड़ जिले के छिजारसी टोल प्लाजा का है। यहां एक व्यक्ति टोल टैक्स मांगने पर इतना नाराज हो गया कि, प्लाजा पर बुलडोजर ही चला दिया। इस दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। अब इस घटना का वीडियो वायरल है।

देखिए वीडियो :

अब समझिए क्या है मामला :

टोल प्लाजा के मैनेजर के अनुसार, टोल बूथ पर जब एक व्यक्ति जिसका नाम धीरज बताया जा रहा है, जेसीबी लेकर गुजर रहा था तो प्लाजा पर काम करने वालों ने उससे टोल टैक्स मांग लिया। टोल टैक्स मांगने से वो इतना नाराज हो गया कि, पहले तो गाली गलौज की फिर जेसीबी लेकर प्लाजा को ही तोड़ने आगे बढ़ गया।

जेसीबी से व्यक्ति ने प्लाजा के दो बूथ तोड़ दिए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। कुछ कर्मचारियों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। आरोपी प्लाजा तोड़कर फरार हो गया। पुलिस को अपने पीछे आता देख आरोपी जेसीबी लेकर भागने लगा। इस दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान हुआ।




अब जानकारी सामने आई है कि, आरोपी को पकड़ लिया गया है। हापुड़ पुलिस ने भिन्न–भिन्न मुद्राओं में तस्वीरें जारी की हैं। आरोपी जेसीबी से टोल बूथ तोड़कर करीब 35KM तक भागा था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

Updated : 11 Jun 2024 12:25 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Gurjeet Kaur

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top